विजय सेतुपति की ‘महाराजा 2’ हुई कंफर्म, हॉलीवुड रीमेक को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Maharaja 2 Vijay Sethupathi: एक्टर विजय सेतुपति ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म महाराजा के दूसरे भाग कन्फर्म कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने इसके अंतरराष्ट्रीय रीमेक में भी काम करने की इच्छा जताई है।
Maharaja 2 Vijay Sethupathi
विजय सेतुपति(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharaja Hollywood Remake: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजय सेतुपति ने सिनेमा प्रेमियों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। साल 2024 में आई उनकी थ्रिलर फिल्म महाराजा के दूसरे भाग को लेकर आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। अपनी हाल ही की फिल्म बत्ता के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने इस सीक्वल पर मुहर लगाई। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के हॉलीवुड रिमेक को लेकर भी एक दिलचस्प बयान दिया है, जिससे फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ गया है।

दूसरे पार्ट की कहानी को लेकर क्या बोले सेतुपति

कार्यक्रम में अपने विचार शेयर करते हुए विजय सेतुपति ने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें महाराजा 2 की कहानी सुनाई है। कहानी का खाका इतना प्रभावकारी और खूबसूरत है कि वह इसे सुनकर बेहद प्रभावित हुए।

डायरेक्टर की लेखन शैली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि निथिलन एक असाधारण प्रतिभा वाले निर्देशक हैं। सीक्वल पर प्राथमिक स्तर की चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और अब प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ चुका है। इस खबर के सामने आते ही पिछले कई महीनों से चल रही अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

हॉलीवुड रिमेक पर भी होगा काम

महाराजा की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने ग्लोबली भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। निर्माता सुधन सुंदरम ने विजय सेतुपति को जानकारी दी कि एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने फिल्म के हॉलीवुड रीमेक अधिकार हासिल कर लिए हैं।

यह खबर सुनते ही विजय सेतुपति ने मजाक में निर्माता से कहा कि वह किसी और प्रोजेक्ट में बिना कोई फीस लिए काम करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें इस हॉलीवुड रिमेक में एक छोटी सी भूमिका दिला दी जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करना उनका हमेशा से एक सपना रहा है।

Maharaja 2 Vijay Sethupathi
सोनी राजदान ने बताया क्यों हर किरदार के लिए रहती हैं तैयार, बोलीं- ‘पंचायत’ सीरिज में फिट हो सकती हूं

सिर्फ 20 करोड़ के बजट से बना रिकॉर्ड

फिल्म महाराजा एक साधारण नाई की कहानी पर आधारित थी, जो अपने चोरी हुए कूड़ेदान की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचता है। महज 20 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 190 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल करने के साथ-साथ यह हॉलीवुड रीमेक का दर्जा पाने वाली पहली तमिल फिल्म भी बन गई है। मेकर्स के अनुसार हॉलीवुड रिमेक में एक शीर्ष अमेरिकी कलाकार को अहम भूमिका में लिया जा सकता है और इसका निर्माण अगले साल से शुरू होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com