रामायण के नए प्रोमो में छाईं साई पल्लवी, धरती पुत्री माता सीता के रूप में दिखी खूबसूरत झलक, देंखे वीडियो

Sai Pallavi Sita Look: फिल्म रामायण से एक्ट्रेस साई पल्लवी का नया कैरेक्टर प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें उनकी सादगी और भव्यता ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Sai Pallavi Ramayana Character Promo
फिल्म रामायण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण के नए कैरेक्टर प्रोमो में साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आईं।

  • साई पल्लवी के सादगी भरे अंदाज की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है।

  • फिल्म में रणबीर कपूर राम, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं।

  • रामायण का पहला पार्ट दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Sai Pallavi Ramayana Character Promo: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जिस महाकाव्य को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण। रिलीज में अब केवल 3 दिन का समय बचा है, और ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए माता सीता के रूप में साई पल्लवी की एक बेहद खूबसूरत झलक शेयर की है।

इस नए प्रोमो में एक्ट्रेस का रूप, उनकी शालीनता और आंखों के भाव इस पौराणिक रोल में पूरी तरह ढले हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

मिथिला की राजकुमारी का अलग अंदाज

किसी भी ऐतिहासिक और पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर उतारना बहुत बड़ी चुनौती होता है, खासकर जब बात माता सीता जैसे पूजनीय रोल की हो। सामने आए इस नए वीडियो में मिथिला की शाही जीवनशैली से लेकर धरती की बेटी के रूप में उनके त्याग तक के सफर को बहुत ही करीने से दिखाया गया है।

प्रोमो के कई खूबसूरत फ्रेम्स में साई पल्लवी का यह रूप न केवल उनकी आंतरिक ताकत को उजागर करता है, बल्कि भगवान राम के साथ उनके अटूट रिश्ते की भी एक प्यारी सी झलक पेश करता है।

बड़े पर्दे पर सजेगी बड़े स्टार्स की महफिल

इस भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भारतीय सिनेमा के कई बड़े दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म में जहां रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रॉकिंग स्टार यश शक्तिशाली रावण के रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में इस महाकाव्य का हिस्सा बने हैं, जिससे फिल्म का स्तर काफी ऊंचा हो गया है।

Sai Pallavi Ramayana Character Promo
पुरानी रामायण से लेकर नई रामायण तक... अरुण गोविल से रणबीर कपूर तक, जानिए किस कलाकार को मिली कितनी फीस

ग्लोबल स्तर पर भव्य रिलीज की तैयारी

जानकारों के अनुसार यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में शामिल है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले नमित मल्होत्रा ने ऑस्कर विनर वीएफएक्स कंपनी डीएनजी और एक्टर यश की संस्था के साथ मिलकर इसे तैयार किया है।

यह फिल्म 2 भागों में बंटी हुई है, जिसका पहला हिस्सा आने वाली 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि इसका दूसरा भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

दुनियाभर में आईमैक्स पर दिखाई जाएगी फिल्म

भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म रामायण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। घरेलू बाजारों के अलावा इसे कई प्रमुख भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

सोनी पिक्चर्स इसे भारत के बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करेगी, जबकि देश के अंदर आईमैक्स फॉर्मेट में इसको रिलीज किया जाएगा।