मर्दानी 3 का कलेक्शन (इमेज-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Mardaani 3 Collection: कड़ी टक्कर के बीच मर्दानी 3 का संघर्ष जारी, 30 करोड़ से बस एक कदम दूर, जानें कलेक्शन

Mardaani 3 Earnings: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने 8वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की। अब यह 30 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब है।

सोनाली झा

Mardaani 3 Box Office Day 8: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही सनी देओल की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर 2’ की आंधी से जूझ रही हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने हार नहीं मानी है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार और निडर पुलिस अधिकारी एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन रहा। इससे एक दिन पहले गुरुवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये, जबकि बुधवार को 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आठ दिनों की कमाई के बाद अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो चुका है।

30 करोड़ के आंकड़े से बस इंचभर दूर

फिल्म अब 30 करोड़ रुपये के अहम आंकड़े से बेहद करीब पहुंच चुकी है, लेकिन इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ‘मर्दानी 3’ को कड़ी मेहनत करनी होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है, जो अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। इसके बावजूद, रानी मुखर्जी की फिल्म ने सीमित स्क्रीन और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सम्मानजनक प्रदर्शन किया है।

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर

‘मर्दानी 3’ का ओपनिंग वीकेंड फिल्म के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद वीकडेज़ में कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन फिल्म लगातार कमाई करती रही। आने वाले दिनों में ‘मर्दानी 3’ के लिए राह और भी कठिन होने वाली है।

इन फिल्मों से होगा मर्दानी 3 का मुकाबला

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, वहीं ‘ओ रोमियो’, ‘तू या मैं’ और ‘दो दीवाने शहर में’ जैसी नई फिल्मों की रिलीज भी लाइन में है। ऐसे में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखना चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, मजबूत कहानी, सामाजिक संदेश और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय के दम पर ‘मर्दानी 3’ के पास अब भी मौका है कि वह 30 करोड़ क्लब में शामिल होकर 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना सके।

खराब सड़क दिकाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति