मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नव्या नायर को ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट पर रोका गया, विदेश में गजरा ले जाने पर लगा भारी जुर्माना

Navya Nair: मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर हाल ही में खुलासा किया कि मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके हैंडबैग में चमेली के फूल रखने की वजह से उन पर भारी जुर्माना लगाया गया था।

स्नेहा मौर्या

Malayalam Actress Navya Nair News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस नव्या नायर को आज हर कोई जानता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक छोटे से अनजाने नियम उल्लंघन के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। वह विक्टोरिया में आयोजित मलयाली एसोसिएशन के ओणम समारोह में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके हैंडबैग में ले जाने वाला एक छोटा सा चमेली का गजरा उन्हें भारी पड़ सकता है।

दरअसल, नव्या ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें ओणम समारोह के लिए खासतौर पर चमेली का गजरा दिया था। उन्होंने इसे दो हिस्सों में बांटा और नव्या को कोच्चि से सिंगापुर तक पहनने को कहा। सिंगापुर पहुंचने तक गजरा मुरझा गया था, इसलिए उन्हें सलाह दी गई कि उसका दूसरा हिस्सा अपने हैंडबैग में रखा जाए ताकि वह सिंगापुर हवाई अड्डे पर इसे पहन सकें। नव्या ने अनजाने में गजरे को अपने हैंडबैग में रख लिया और उसे लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं।

 मलयालम एक्ट्रेस पर लगा भारी जुर्माना

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सीमा अधिकारियों ने इसे नियम उल्लंघन माना और नव्या पर 1,980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹1.25 लाख) का जुर्माना लगाया। नव्या ने स्वीकार किया कि उन्हें यह नहीं पता था कि यह नियम तोड़ना है, और यह जानबूझकर नहीं किया गया था। अधिकारियों ने उन्हें 28 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया।

ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल की वेबसाइट के अनुसार, देश में पौधे, फूल और बीज बिना लीगल परमिट के लाना प्रतिबंधित है। ऑस्ट्रेलिया इसे जोखिम भरा मानता है क्योंकि ऐसे पौधे और फूल वहां के वातावरण में बीमारियां या कीट फैला सकते हैं। नियमों के मुताबिक, केवल वही लोग पौधे और फूल ला सकते हैं जिनके पास इसके लिए वैध परमिट हो। साथ ही, इन पर मिट्टी या किसी अन्य पौधे का कोई हिस्सा नहीं होना चाहिए।

कौन हैं नव्या नायर?

आपको बता दें, नव्या नायर कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशूहर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 से की थी और बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में भी दी। लेकिन शादी के बाद उन्होंने सिनेमा में काम करने से ब्रेक ले लिया और टेलीविजन कार्यक्रमों में काम करना शुरू कर दिया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत