माही विज, जय भानुशाली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जय भानुशाली संग जापान में मस्ती कर रही बेटी तारा, लखनऊ में बैठी माही को आई याद, बोलीं- जल्द...

Mahi Vij Divorce News: माही विज इन दिनों लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि उनके पति जय भानुशाली बेटी तारा के साथ जापान में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन माही को अपनी बेटी की याद आ रही है।

स्नेहा मौर्या

Jay Bhanushali And Mahi Vij Divorce: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री माही विज इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिलहाल लखनऊ में शूट कर रही हैं। वहीं, उनके पति जय भानुशाली अपनी बेटी तारा के साथ जापान में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों की दूरी और सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट्स के चलते फैंस के बीच एक बार फिर तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, जय भानुशाली ने हाल ही में जापान से अपनी बेटी तारा के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें पिता-बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आई। इस वीडियो पर माही विज ने भी कमेंट कर अपनी बेटी के लिए प्यार जताया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी तारा की बहुत याद आ रही है और वह जल्द ही उससे मिलने जापान जाएंगी।

माही ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

माही ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह लगभग 15 दिनों से अपनी बेटियों तारा और खुशी से दूर हैं। वीडियो में माही विज कहती हैं कि तारा उनसे इतने लंबे समय तक कभी अलग नहीं रही और अब वह अपनी प्यारी बच्चियों को गले लगाने के लिए बेसब्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा राजवीर फिलहाल मुंबई में है, और वह उसे भी बहुत मिस कर रही हैं।

हालांकि, माही ने इस वीडियो में अपने पति जय का जिक्र नहीं किया। यही वजह है कि फैंस ने इसे तलाक की अफवाहों से जोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि माही विज और जय भानुशाली ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। हालांकि, इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फैंस कपल के रिश्तों पर उठा रहे हैं सवाल

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में वाकई कुछ गड़बड़ चल रही है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि शायद दोनों बस प्रोफेशनल कामों में बिजी हैं। बता दें, माही और जय न सिर्फ तारा बल्कि दो बच्चों  राजवीर और खुशी  की भी देखभाल साथ मिलकर करते हैं। तीनों बच्चों के प्रति दोनों का प्यार हमेशा साफ दिखा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये अफवाहें सच साबित होती हैं या फिर सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें