क्या सच में अलग हो गए जय-माही? 14 साल पुराने रिश्ते पर लगी विराम की मुहर, जानें पूरी सच्चाई

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce: जय भानुशाली और माही विज की 14 साल पुरानी शादी अब टूट चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है और बच्चों की कस्टडी भी तय हो गई है।
Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorced Reason
जय भानुशाली और माही विज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorced Reason: टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज अब अलग हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही थीं, और अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस जोड़ी ने औपचारिक रूप से तलाक ले लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और अपनी बेटी तारा की कस्टडी को लेकर भी समझौता कर लिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जय और माही ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से मतभेद चल रहे थे और उन्होंने सुलह की कोशिशें भी कीं, लेकिन चीजें सुधर नहीं सकीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान उनके तलाक के कागजात पर अंतिम हस्ताक्षर हुए, जिसके बाद दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए।

क्यों अलग हुए जय भानुशाली और माही विज?

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ट्रस्ट इश्यूज और व्यक्तिगत मतभेद दोनों के अलगाव की मुख्य वजह बने। एक समय में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ व्लॉग्स और पोस्ट्स शेयर करने वाले कपल ने पिछले एक साल से कोई फैमिली कंटेंट पोस्ट नहीं किया। उनका आखिरी फैमिली पोस्ट जून 2024 में आया था।

सूत्रों के अनुसार, जय हाल ही में अपनी बेटियों के साथ ट्रिप पर गए थे, जबकि माही दो हफ्ते पहले बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हो गईं। दोनों फिलहाल अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने बच्चों की देखभाल में बराबर की भूमिका निभा रहे हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी तारा (2019 में जन्मी) है और उन्होंने दो बच्चों  राजवीर और खुशी को 2017 में गोद लिया था।

साल 2025 के जुलाई में उड़ी थी तलाक की अफवाहें

इसके अलावा बता दें, जुलाई 2025 में जब तलाक की अफवाहें सामने आई थीं, तब माही विज ने एक इंटरव्यू में कहा था “अगर ऐसा है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे वकील हैं? लोग तलाक को तमाशा बना देते हैं। हर किसी को जीने दो।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com