वीरेन की हरकत से तंग आकर परी के सगाई के वक्त तुलसी ने बुलाई पुलिस  
मनोरंजन

KSBKBT 2 Update: तुलसी के पुलिस बुलाने से नाराज वीरानी परिवार, इस हरकत भड़क उठा मिहिर

Tulsi Calls Police: परी की सगाई के समय पुलिस के आने से हड़कंप मच जाता है। पुलिस को तुलसी ने बुलाया है। तुलसी की हरकत से विरानी परिवार में नाराजगी का माहौल है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। परी की सगाई के कार्यक्रम में अचानक पुलिस पहुंच जाती है, जिसके बाद हर कोई हैरान नजर आता है, लेकिन लोगों की हैरानी का तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि पुलिस को किसी और ने नहीं बल्कि तुलसी ने बुलाया है। तुलसी की इस हरकत से परी की शादी टूट सकती है।

अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि तुलसी के सामने वीरेन की पोल खुल गई है, वीरेन की हकीकत अब तुलसी को पता चल गई है। ऐसे में तुलसी वीरेन के घर में अपनी बेटी की शादी से नाराज है। उसे लग रहा है कि वह अपनी बेटी की शादी उस घर में कर के बहुत बड़ी गलती करने जा रही है। वह यह बात मिहिर से भी बताना चाहती है, लेकिन घर में कोई भी उसकी बात नहीं सुन रहा है।

वीरेन की एक और हरकत से नाराज होती है तुलसी

परी और अजय की सगाई के दिन तुलसी वीरेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करती है। दरअसल मुन्नी को वीरेन ने परेशान किया था वह उसके पीछे-पीछे स्टोर रूम तक जा पहुंचा था। वीरेन को देखकर मुन्नी डर गई थी। लेकिन तुलसी और नंदिनी वहां पहुंच गई उन्हें देखकर मुन्नी रोने लगी। मुन्नी की हालत को देखकर तुलसी और नंदिनी ने पुलिस को फोन किया और बताया कि वीरेन ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की है।

विरानी परिवार के घर पहुंची पुलिस

तुलसी की शिकायत पर पुलिस विरानी परिवार के घर पहुंचती है, पुलिस वीरेन को गिरफ्तार करने के इरादे से वहां पहुंची है, लेकिन मुन्नी गवाही नहीं देती, जिसके बाद पुलिस वहां से चली जाती है। लेकिन पुलिस को किसने बुलाया जबकि घर में सगाई का माहौल चल रहा था और तब लोगों को पता चलता है कि तुलसी ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद विरानी परिवार के लोग काफी नाराज होते हैं। अजय का परिवार परी के साथ सगाई तोड़ने की धमकी देता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड में काफी कुछ ड्रामा है, जिसके बाद शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी।

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत