मिहिर को छोड़कर चली जाएगी तुलसी, वृंदा बनेगी जुड़वां बच्चों की मां 
मनोरंजन

मिहिर को छोड़कर चली जाएगी तुलसी, वृंदा बनेगी जुड़वां बच्चों की मां, 6 साल के लीप में होगा ट्विस्ट

Tulsi Mihir Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। तुलसी को मिहिर और नॉयना की नजदीकियों का सच पता चलता है, जिससे वह टूट जाती है और मिहिर को छोड़कर जाने का फैसला करती है।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के दर्शकों के लिए बड़े सरप्राइज और हाई-वोल्टेज ड्रामा का समय आ गया है। मेकर्स ने शो में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ डाल दिया है, जिससे कहानी एक बार फिर पहले जैसी रोमांचक हो गई है। शो में लंबे समय से तुलसी और मिहिर के रिश्ते में बढ़ती दूरियों का ट्रैक चल रहा था, और अब आखिरकार तुलसी को मिहिर और नॉयना के रिश्ते की सच्चाई पता चल चुकी है।

हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि मिहिर नॉयना के लिए दिलचस्पी दिखा रहा था। यह बात जानकर तुलसी पूरी तरह बिखर जाती है और मिहिर की क्लास लगाती है। तुलसी का गुस्सा देखकर मिहिर हतप्रभ रह जाता है। इसी बीच कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है कि फैंस को जल्द ही दिखेगा कि परी रणविजय के साथ जबरदस्ती शादी करने वाली है। लेकिन असली मोड़ तब आएगा जब रणविजय शादी के बाद परी के नाम पर मिहिर को ब्लैकमेल करना शुरू कर देगा।

हेमंत को नॉयना पर होगा शक

तुलसी और मिहिर के रिश्ते पर मंडरा रहे संकट के बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आएगी। नॉयना पर मिहिर के भाई हेमंत को शक होने लगता है, जिसके बाद नॉयना को जोरदार धमकी मिलती है। इस खतरे और रिश्तों के उलझाव के बीच तुलसी का सब्र टूट जाता है और वह मिहिर को छोड़कर जाने का फैसला करती है। तुलसी के घर छोड़ते ही कहानी में छह साल का लंबा लीप आने वाला है।

वृंदा बनेगी जुड़वां बच्चों की मां

लीप के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि वृंदा मां बनेगी और वह जुड़वां बच्चों को जन्म देगी। यानी तुलसी एक बार फिर दादी बनने वाली है। वहीं नॉयना, तुलसी की जगह लेने की कोशिश करती नजर आएगी। इसके साथ ही शो में एक और मजबूत किरदार की एंट्री होने वाली है। शरद गोस्वामी शो में एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनका रोल कहानी में नई दिशा देगा।

दर्शकों को मिलेगा भरपूर ड्रामा

वहीं दूसरी तरफ पूजा विरानी के किरदार में बड़ा बदलाव किया गया है। प्राची शाह की जगह इस किरदार को निभाने के लिए नई एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। कुल मिलाकर, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी अब एक नई शुरुआत की तरफ बढ़ रही है, जहां पुराने रिश्ते टूटेंगे, नई चुनौतियां सामने आएंगी और दर्शकों को भरपूर ड्रामा मिलेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें