श्रेया कालरा और कुशाल टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अलायंस' में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा

Kushal Tandon Reality Show: श्रेया कालरा और कुशाल टंडन का मैसेज विवाद अलायंस तक पहुंच गया है। कुशाल ने बताया कि पहले मैसेज श्रेया ने किया था। वहीं, ऋषभ ने कहा कि चैट में पहला मैसेज कुशाल की ओर से था।

सोनाली झा

Kushal Tandon Message Controversy: रियलिटी शोज 'लॉक अप 2' और 'अलायंस' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के निजी रिश्तों और विवादों को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं, वहीं अब उन्हीं चर्चाओं की गूंज 'अलायंस' तक पहुंच गई है। हाल ही में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन से जुड़ा मामला फिर चर्चा में आ गया, जिसके बाद कुशाल ने पहली बार इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी।

वहीं श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जैसवाल ने भी इस मामले में अपना पक्ष सामने रखकर नई बहस छेड़ दी है। 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान दावा किया था कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन रिलेशनशिप में थे। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 'बरसातें' के प्रोमो शूट के समय कुशाल ने उन्हें पहले मैसेज किया था।

कुशाल टंडन की सफाई

श्रेया के मुताबिक, जब शिवांगी को इस बात की जानकारी मिली तो कुशाल ने यह कहकर सफाई दी कि पहले मैसेज श्रेया ने किया था। अब 'अलायंस' में जब कशिश कपूर ने यही मुद्दा उठाया तो कुशाल टंडन ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह अपनी तरफ से कभी किसी लड़की को पहले मैसेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ विदेशी मॉडल्स को मैसेज करते हैं। कुशाल ने दोहराया कि श्रेया ने ही उन्हें सबसे पहले मैसेज किया था।

ऋषभ जैसवाल ने खोला नया राज

कुशाल का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इसी बीच श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जैसवाल ने दावा किया कि श्रेया के शो में होने की वजह से फिलहाल उनका सोशल मीडिया अकाउंट वही संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा के चलते उन्होंने कुशाल और श्रेया की चैट देखी, जिसमें सबसे पहला मैसेज कुशाल टंडन की तरफ से भेजा गया था। ऋषभ ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्क्रीनशॉट भी दिखा सकते हैं।

शिवांगी जोशी पर भी हुईं चर्चाएं

इस पूरे विवाद के दौरान 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के रिश्तों और करियर को लेकर भी कई बातें की थीं। शो में दिए गए इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, इन दावों पर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों की नजर अब आने वाले एपिसोड्स पर टिकी है, जहां इस विवाद को लेकर और भी नए खुलासे हो सकते हैं।

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी