शिल्पा शिंदे की तारीफ, हर्षद की क्लास और राम कपूर विवाद पर माफी, लॉकअप 2 का फैमिली एपिसोड बना चर्चा का विषय

Lock Upp 2 Episode: लॉकअप 2 के फैमिली स्पेशल एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने हर्षद को उनके गेम के साथ दिख रहे लव एंगल पर सलाह दी। वहीं गौतमी कपूर ने पति राम कपूर की ओर से श्रेया कालरा से माफी मांगी।
Lock Upp 2 Arjun Bijlani Harshad Shivangi Gautami Kapoor Ram Kapoor Shreya Kalra
गौतमी कपूर, श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Lock Upp 2 Family Special: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में हर नए एपिसोड के साथ रिश्तों, रणनीतियों और विवादों का स्तर बढ़ता जा रहा है। हालिया स्पेशल फैमिली एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके करीबी घर के अंदर पहुंचे। इस दौरान जहां अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने हर्षद को उनके गेम और शिवांगी के साथ रिश्ते को लेकर खरी-खरी सुनाई, वहीं अभिनेत्री गौतमी कपूर ने पति राम कपूर की ओर से श्रेया कालरा और घर की सभी महिला कंटेस्टेंट्स से माफी मांगकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

हर्षद से मिलने पहुंचे अर्जुन बिजलानी ने साफ शब्दों में कहा कि शो में उनका गेम कहीं न कहीं शिवांगी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। उन्होंने हर्षद से सवाल किया कि आखिर उन्हें बचाने के लिए सिर्फ दो ही लोग क्यों आए और क्या उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मजबूत रिश्ते नहीं बनाए। अर्जुन ने आगे कहा कि बाहर दर्शकों को हर्षद और शिवांगी का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा 'लव एंगल' जैसा दिखाई दे रहा है। उन्होंने सलाह दी कि अगर वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो उन्हें अपनी व्यक्तिगत रणनीति पर फोकस करना होगा।

गौतमी कपूर ने मांगी माफी

एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया, जब गौतमी कपूर अपने पति राम कपूर की ओर से श्रेया कालरा के पास पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अगर राम कपूर के किसी व्यवहार से श्रेया या घर की किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज महसूस हुआ हो तो वह उनकी तरफ से दिल से माफी मांगती हैं। गौतमी ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति का बचाव नहीं कर रहीं, बल्कि सिर्फ यह कहना चाहती हैं कि वास्तविक जीवन में राम कपूर ऐसे इंसान नहीं हैं। उन्होंने घर की सभी महिलाओं से भी क्षमा मांगी और मामले को यहीं खत्म करने की अपील की।

शिल्पा शिंदे की जमकर तारीफ

गौतमी कपूर ने शो में शिल्पा शिंदे के खेल की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिल्पा शानदार गेम खेल रही हैं और उनकी मौजूदगी से शो और भी दिलचस्प बन गया है। फैमिली स्पेशल एपिसोड के बाद 'लॉकअप 2' में रिश्तों, भावनाओं और गेम स्ट्रेटेजी को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड पर टिकी है, जहां मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com