नॉयना ने मिहिर के साथ प्यार का इजहार किया 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Update: नॉयना ने मिहिर के साथ प्यार का इजहार किया, परिधि के कदमों से कटेगी तुलसी की नाक

KSBKBT 2 Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नॉयना मिहिर से अपने प्यार का इजहार कर देगी। लेकिन मिहिर कह देगा कि उसकी जिंदगी में तुलसी के अलावा किसी की जगह नहीं है। इससे नॉयना का दिल टूट जाता है।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Spoiler: स्टार प्लस का धारावाहिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर से हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आता है। जहां तुलसी और मिहिर के संबंधों में दरारें गहरी होती जा रही हैं, वहीं परिधि और नॉयना दोनों कहानी को नए मोड़ की ओर धकेलती हैं। शो में यह दिखाया गया है कि परिधि अपनी मां तुलसी को चैन से जीने नहीं देना चाहती। नकली आईडी बनाकर मुन्नी का ऋतिक से दोस्ती करवाना इसी साजिश का हिस्सा था। अब परिधि अपने फैसलों से ऐसा कदम उठाने वाली है, जिससे शांति निकेतन में हंगामा मच जाएगा।

आने वाले एपिसोड में मिहिर नॉयना को सच का आईना दिखाने की कोशिश करेगा। वह उसे समझाएगा कि उसे अपने एक्स के पास वापस जाना चाहिए। पर नॉयना ने मिहिर की बातों को गलत सुन लिया जाएगा और यह सोच बैठेगी कि मिहिर उसे प्यार करता है। नॉयना जल्द ही अपने दिल की बात मिहिर से कहेगी और बताएगी कि कॉलेज के समय से ही वह उसे चाहती है। मिहिर यह सुनकर सदमे में चला जाएगा और उससे दूरी बनाने लगेगा।

नॉयना का टूटा दिल

जब मिहिर साफ कर देगा कि तुलसी के अलावा वह किसी और के बारे में सोच ही नहीं सकता, तब नॉयना का दिल टूट जाएगा। इसी बीच उसका एक्स फिर से उसकी जिंदगी में दस्तक देगा और उसे पाने की कोशिश करेगा। ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा। परिधि दूसरी ओर अपनी शादी से नाखुश होकर बार-बार रणविजय से मिलने लगेगी। उसका एक्स उसे भड़काएगा और परिधि अपने एक्स के साथ भागने का फैसला कर लेगी। जैसे ही परिधि घर भागती है, शांति निकेतन में बवाल मच जाएगा और तुलसी-मिहिर को बड़ा झटका लगेगा।

अपकमिंग कहानी

आने वाले एपिसोड्स में ऋतिक गलती से अपने ही घर की नौकरानी को डेट करने लगेगा। हालांकि यह राज ज्यादा दिनों तक किसी से छुपा नहीं रहेगा और खुलने पर बड़ा धमाका करेगा। बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब कहानी नए मोड़ पर पहुंच गई है। नॉयना अब तय करती है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी, लेकिन उसकी नजर मिहिर और तुलसी के रिश्ते को तोड़ने पर है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर