KSBKBT 2: नॉयना का अतीत, परिधि का सच और गणपति विसर्जन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

KSBKBT 2 Twist: तुलसी और नंदिनी, परिधि का पीछा करते-करते मंदिर तक पहुंचती हैं और वहां उसका रणविजय के साथ रिश्ता देख लेती हैं। ये खुलासा कर देता है कि शादी के बाद भी परिधि का अफेयर चल रहा है।
KSBKBT 2: नॉयना का अतीत, परिधि का सच और गणपति विसर्जन का हाई-वोल्टेज ड्रामा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

KSBKBT 2 Spoiler: स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट्स और इमोशनल सीक्वेंसेज़ से बांध रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। अब तक शो में देखा गया कि परिधि की सास उसे रणविजय से मिलते हुए देख लेती है और तुलसी को इसकी जानकारी देती है। तुलसी उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन उसके मन में शक बैठ जाता है।

तुलसी नंदिनी के साथ मिलकर परिधि का पीछा करती है और मंदिर में रणविजय के साथ उसके रिश्ते का सच देख लेती है। यहां ये साफ हो जाता है कि शादी के बाद भी परिधि का एक्स-बॉयफ्रेंड से अफेयर चल रहा है। आगे दिखाया जाएगा कि परिधि रणविजय से कहती है कि वो यह शादी तोड़ना चाहती है। रणविजय पूछता है कि आखिर वह चाहती क्या है, जिस पर परिधि साफ कहती है कि अगर उनका राज खुल गया तो उसका मकसद पूरा नहीं होगा। इस बात से कहानी में बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है।

नॉयना का दर्दनाक अतीत

दूसरी तरफ ऑफिस में मिहिर और नोइना साथ काम कर रहे होते हैं। मिहिर उसकी मेहनत की तारीफ करता है, जिससे नोइना का दिल पिघलने लगता है। बातचीत के दौरान नोइना अपने अतीत के दर्दनाक राज़ खोल देती है। वह बताती है कि उसका एक्स-हसबैंड शराबी था और उनके रिश्ते में कभी प्यार नहीं था। यह कहते हुए वह भावुक हो जाती है और मिहिर को गले लगा लेती है। इसी दौरान तुलसी का फोन मिहिर के पास आता है, लेकिन वह नोइना को समझाने की कोशिश करता है।

गणपति विसर्जन में धमाकेदार ट्रैक

आगे दिखाया जाएगा कि मिहिर, नोइना को गणपति विसर्जन के लिए अपने घर बुलाता है। इसी बीच मिहिर का दोस्त विक्रम वहां आ जाता है। मिहिर को लगता है कि विक्रम और नोइना एक-दूसरे के लिए परफेक्ट जोड़ी हो सकते हैं। लेकिन नॉयना अब पूरी तरह मिहिर के प्यार में डूब चुकी है। ऐसे में गणपति विसर्जन के मौके पर एक बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। विसर्जन के दौरान कई राज खुलने वाले हैं और परिवार के सामने परिधि और रणविजय का सच आने की पूरी संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com