परिधि के झूठ से हिल जाएगा शांति निकेतन  
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: नॉयना करेगी प्यार का इजहार, परिधि के झूठ से हिल जाएगा शांति निकेतन

KSBKBT 2 Update: स्टार प्लस का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब और ज्यादा रोमांचक होने वाला है। नॉयना विक्रम का प्रस्ताव ठुकराकर मिहिर से अपने प्यार का इजहार करेगी, जिससे विक्रम टूट जाएगा।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्मृति ईरानी के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मिहिर, तुलसी, नॉयना और परिधि के बीच उठापटक कहानी को और दिलचस्प बना रही है। कहानी में एक के बाद एक ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को बांधे हुए हैं। कुल मिला कर आने वाले एपिसोड्स काफी धमाकेदार होंगे।

अब तक दर्शकों ने देखा कि विक्रम, नॉयना के सामने अपने दिल की बात रखता है, लेकिन नॉयना साफ कह देती है कि वो किसी और से प्यार करती हैं। इससे विक्रम का दिल टूट जाता हैं। फिर विक्रम को समाज में आता हैं, नॉयना जिससे प्यार करती हैं, वह और कोई नहीं मिहिर। इससे विक्रम को बड़ा झटका लगता है। इसके बाद नॉयना विक्रम को नजरअंदाज करके चली जाती हैं।

परिधि के झगड़े से बढ़ेगा बवाल

दूसरी ओर, परिधि का अपने ससुरालवालों से झगड़ा बढ़ने वाला है। उसकी सास उसे खूब सुनाएगी। इतना ही नहीं अजय को धीरे-धीरे एहसास होता है कि परिधि उसके फैमिली के खिलाफ साजिश कर रही हैं। सभी को जानबूझकर परेशान कर रही है। परिवार में सभी समस्याओं की असली वजह परिधि ही है। गुस्से में आकर अजय परिधि पर हाथ उठा देता है, जिसके बाद परिधि बदला लेने की ठान लेती है।

सच होगा बेनकाब

परिधि शांति निकेतन जाकर अपने पैरेंट्स के सामने झूठ बोलेगी और तुलसी-मिहिर को यकीन दिलाने की कोशिश करेगी कि उसके साथ अन्याय हो रहा है। लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं पाएगी। अजय शांति निकेतन पहुंचकर तुलसी और मिहिर के सामने परिधि की काली करतूतों का पर्दाफाश करेगा। बेटी का सच जानकर तुलसी और मिहिर हैरान रह जाएंगे।

परिधि का पलटवार

तुलसी की डांट से भड़की परिधि, उल्टा तुलसी को ही 'घटिया मां' कहकर जलील कर देती है। इसके साथ ही घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है। कुल मिलाकर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ट्रैक अब और भी रोमांचक होने वाला है। नॉयना का असली रंग आएगा सामने, परिधि का झूठा खेल और तुलसी-मिहिर का सदमा, ये सब मिलकर शो को नए मोड़ पर ले जाएंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें