कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘कॉकटेल 2’ प्रमोशन में मची अफरा-तफरी, Rashmika Mandanna की सुरक्षा के लिए ढाल बनकर खड़ी हुईं Kriti Sanon

Cocktail 2 Promotion Crowd Chaos: पुणे में ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान फैंस की भारी भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान रश्मिका मंदाना को असहज देखकर कृति सेनन उनकी सुरक्षा के लिए आगे आईं।

सोनाली झा

Cocktail 2 Promotion: फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में फिल्म के सितारे शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक मॉल में प्रमोशनल इवेंट के लिए पहुंचे थे। लेकिन अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ ने कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बदल दिया।

बढ़ती भीड़ और धक्का-मुक्की को देखते हुए सुरक्षा टीम के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। स्टार्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत कलाकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में एक ऐसा दृश्य कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

रश्मिका के लिए बॉडीगार्ड बनीं कृति सेनन

भीड़ के बीच निकलते समय रश्मिका मंदाना थोड़ी असहज और घबराई हुई दिखाई दीं। ऐसे में कृति सेनन ने जिस तरह उनका साथ दिया, उसने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति लगातार रश्मिका के साथ चलती रहीं और उन्हें पीछे से सहारा देकर सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करती नजर आईं। भीड़ के धक्कों से बचाने के लिए वह पूरे समय रश्मिका के बेहद करीब रहीं और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया। इस दौरान शाहिद कपूर भी सुरक्षा घेरे के बीच दिखाई दिए। उनके चेहरे पर भी हालात को लेकर चिंता साफ नजर आ रही थी।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स कृति सेनन के इस व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें एक जिम्मेदार और केयरिंग दोस्त बताया है। फैंस का कहना है कि मुश्किल परिस्थिति में कृति ने जिस तरह रश्मिका का ख्याल रखा, वह उनकी संवेदनशीलता और दोस्ती को दर्शाता है। कई यूजर्स ने दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग की भी तारीफ की।

जल्द रिलीज होगी कॉकटेल 2

निर्देशक होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। नई फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें