

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 BTS Photos: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में फिल्म की स्टार कास्ट शूटिंग के दौरान मस्ती करती नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर ‘कॉकटेल 2’ के सेट की है, जिसमें अभिनेता बेहद कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि व्हाट अ फन। इस छोटे से कैप्शन ने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब एंजॉय किया है। शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं।
तस्वीरों के अलावा शाहिद कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के बीच मिले खाली समय का आनंद उठाती दिखाई दे रही है। वीडियो में कलाकारों की हंसी-मजाक और दोस्ताना माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘माशूका’ भी रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन का ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार देखने को मिला था। हालांकि गाने को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ विवाद भी देखने को मिले, लेकिन इसके बावजूद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
‘कॉकटेल 2’ 19 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि रश्मिका पहली बार शाहिद और कृति के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे।