कृष्णावतारम पार्ट 1 द हार्ट की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Krishnavataram Part 1 The Heart ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिनों में करोड़ों की कमाई से सबको चौंकाया

Krishnavataram Part 1 The Heart Collection: कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना बड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म ने 6 दिनों में 8.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

सोनाली झा

Krishnavataram Part 1 The Heart Box Office Day 6: भक्ति और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट के रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर इस फिल्म ने अपनी कहानी, विजुअल्स और इमोशनल ट्रीटमेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

रिलीज के महज 5 दिनों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली। खास बात ये है कि फिल्म को बड़े स्टार्स का सपोर्ट नहीं मिला, फिर भी इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

कृष्णावतारम पार्ट 1 द हार्ट की कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 1.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। तीसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 5वें दिन फिल्म ने करीब 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 8.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पौराणिक कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ भगवान कृष्ण की जिंदगी के एक अलग पहलू को बड़े पर्दे पर दिखाती है। फिल्म में प्रेम, भक्ति और भावनाओं का गहरा मिश्रण देखने को मिलता है। इसकी कहानी लेखक राम मोरी के लोकप्रिय नॉवेल ‘सत्यभामा’ से प्रेरित है। फिल्म खास तौर पर राधा से वियोग के बाद कृष्ण के जीवन और रुक्मिणी व सत्यभामा के साथ उनके रिश्तों पर फोकस करती है। पूरी कहानी सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई है, जो इसे बाकी पौराणिक फिल्मों से अलग बनाती है।

टाइटल बदलने के बाद बढ़ा क्रेज

इस प्रोजेक्ट की घोषणा साल 2024 में ‘श्री राधा रामनाम’ नाम से की गई थी। हालांकि रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका नाम बदलकर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ कर दिया। माना जा रहा है कि नए टाइटल ने फिल्म को ज्यादा भव्य पहचान दी, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कितनी बड़ी सफलता हासिल कर पाती है।

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?