Sunny Leone Net Worth: फिल्मों से नहीं, इन 10 बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं सनी लियोनी, जानें नेटवर्थ

Sunny Leone आज 98 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की मालकिन हैं। फिल्मों के अलावा वह कॉस्मेटिक ब्रांड, फ्रेगरेंस, NFT, गेमिंग, सोशल मीडिया और प्रोडक्शन हाउस समेत कई बिजनेस से करोड़ों की कमाई करती हैं।
Sunny Leone Birthday Source Of Income Net Worth Earnings Own Brands
सनी लियोनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunny Leone Source Of Income: बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए पहचान बनाने वाली सनी अब सिर्फ अभिनेत्री नहीं, बल्कि सफल बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई बड़े बिजनेस में निवेश किया है, जिनसे उनकी तगड़ी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी करीब 98 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की मालकिन हैं।

सनी लियोनी ने साल 2012 में जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और रियलिटी शोज में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक आइटम नंबर के लिए करीब 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। लेकिन उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों से नहीं बल्कि अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स से आता है।

फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में निवेश

सनी ने साल 2019 में महिलाओं की फैशन और लाइफस्टाइल वेबसाइट हॉटरफीय में निवेश किया था। वह इस प्लेटफार्म की इक्विटी इन्वेस्टर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने फ्रेगरेंस बिजनेस में भी कदम रखा और ‘लुस्ट’ और ‘अफ्फेटो’ जैसे ब्रांड लॉन्च किए, जिनके परफ्यूम और बॉडी मिस्ट काफी पॉपुलर हैं।

कॉस्मेटिक और इनरवियर ब्रांड से कमाई

सनी लियोनी ने अपना कॉस्मेटिक ब्रांड ‘स्टार स्ट्रोक’ लॉन्च किया, जिससे उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। बाद में उन्होंने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर इनरवियर ब्रांड ‘इन्फमोउस’ भी शुरू किया। सनी ने गेमिंग इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘तीन पत्ती’ नाम का ऑनलाइन गेम लॉन्च किया, जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने ‘स्वीट ड्रीम्स’ नाम से शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन भी लॉन्च किया था।

स्पोर्ट्स टीम और प्रोडक्शन हाउस की मालकिन

डिजिटल दुनिया में कदम बढ़ाते हुए सनी ने NFT और ई-प्लेटफॉर्म ‘आई ड्रीम ऑफ सनी’ भी लॉन्च किया। इससे उन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी अच्छी कमाई होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी एक क्रिकेट और फुटबॉल टीम से भी जुड़ी हैं। वह ‘चेन्नई स्वैगर्स’ टीम की मालकिन रह चुकी हैं और यूके बेस्ड सॉकर टीम ‘लीसेस्टर गैलेक्टिकोस’ की को-ओनर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ‘सनसिटी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ नाम का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया।

सोशल मीडिया से भी होती है तगड़ी कमाई

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन उनकी कमाई का बड़ा जरिया बन चुके हैं। आज सनी लियोनी सिर्फ बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com