खेसारी लाल यादव (फोटो-सोर्श,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

छठ पर लगेगा फैमिली एंटरटेनमेंट और एक्शन का जबरदस्त तड़का, खेसारी लाल यादव की ‘श्री 420’ होगी रिलीज

Chhath Puja 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर अपनी नई फिल्म ‘श्री 420’ का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया। फिल्म कॉमेडी, एक्शन और इमोशन से भरपूर है।

स्नेहा मौर्या

Khesari Lal Yadav Upcoming Movies: भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल यादव ने छठ महापर्व के मौके पर अपने फैंस को खुशखबरी दी। रविवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म ‘श्री 420’ का पोस्टर शेयर किया और बताया कि यह फिल्म 27 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैड मूवीज बैनर के तहत मधु शर्मा और समीर अफताब ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार गुदुरी ने संभाली है। इसके सह-निर्माता अंशुमन सिंह हैं।

छठ महापर्व पर रिलीज होगी खेसारी लाल यादव की नई फिल्म

‘श्री 420’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है जिसमें कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, इमोशन और थ्रिल सभी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है और गीतों के बोल प्यारे लाल यादव और कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। एडिटिंग का जिम्मा गुर्जेंट सिंह ने संभाला है।

खेसारी लाल यादव की यह फिल्म उनके फैंस के लिए खास तोहफा है, क्योंकि यह पारिवारिक मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है और फैंस ने इसे खूब सराहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज ‘जमानत’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने किया है और इसे रॉकेट रील्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस वेब सीरीज में खेसारी एक्शन अवतार में दिखेंगे और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘श्री 420’ का शेयर किया धमाकेदार पोस्टर

इसके अलावा उनकी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित, प्रोडक्शन सुरिंदर यादव और लेखन राकेश त्रिपाठी ने किया है। खेसारी लाल यादव लगातार अपने फैंस के लिए मनोरंजन के नए तोहफे लेकर आ रहे हैं। छठ महापर्व पर फिल्म ‘श्री 420’ का पोस्टर शेयर करना दर्शाता है कि अभिनेता अपने दर्शकों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना नहीं भूलते। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव साबित होने वाली है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट