जस्टिन ट्रूडो पर चढ़ा प्यार का बुखार, कैटी पेरी के साथ फिर आए नजर, पहले Kiss अब डिनर का VIDEO वायरल

Justine Trudeau News: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और पॉप स्टार कैटी पेरी के बीच रोमांटिक संबंधों की अटकलें बढ़ी, जब वे पेरिस में एक साथ नजर आए और वायरल तस्वीरों में दिखे।
जस्टिन ट्रूडो पर चढ़ा प्यार का बुखार, कैटी पेरी के साथ फिर आए नजर, पहले Kiss अब डिनर का VIDEO वायरल
जस्टिन ट्रूडो, कैटी पेरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Katy Perry Dating Trudeau: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और पॉप स्टार कैटी पेरी के बीच रोमांटिक संबंधों को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। शनिवार को, इन अटकलों ने और बल पकड़ लिया जब दोनों एक साथ पेरिस के एक रेस्तरां में नजर आए। यह खास मौका था कैटी पेरी के 45वें जन्मदिन का, और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दोनों पेरिस के प्रसिद्ध क्रेजी होर्स कैबरे शो का आनंद लेने पहुंचे थे, जो एक लोकप्रिय सेलेब्रिटी स्पॉट है। शो देखने के बाद, पेरी और ट्रूडो को एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। इस मौके पर कैटी पेरी ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जबकि ट्रूडो काले रंग के सूट में काफी आकर्षक लग रहे थे।

रोमांटिक तस्वीरें हुई थीं वायरल

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में, ट्रूडो और कैटी पेरी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वे कैलिफोर्निया के एक यॉट पर एक-दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे। ट्रूडो शर्टलेस और पेरी काले मोनोकनी में थीं। यह दोनों का रोमांटिक मूड था, और उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। एक गवाह ने बताया कि वह दोनों यॉट पर हॉलिडे एन्जॉय कर रहे थे और बाद में शख्स ने ट्रूडो को उनकी बाजू पर बने टैटू से पहचाना।

इससे पहले, जुलाई में, दोनों को कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक डिनर डेट पर देखा गया था। उस समय से ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज और आरामदायक नजर आ रहे थे, और उन्होंने कॉकटेल, ऐपेटाइज़र और लॉबस्टर का स्वाद लिया।

भारत के साथ ट्रूडो का विवाद

भारत के साथ जस्टिन ट्रूडो के रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे। जिसकी शुरूआत तब हुई थी जब उन्होंने सितंबर 2023 में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया। भारत ने इस आरोप को "बेतुका और प्रेरित" कहकर खारिज कर दिया और ठोस सबूत की मांग की।

भारत ने कनाडा पर खालिस्तानी तत्वों को अपनी धरती से भारत-विरोधी गतिविधियों की खुली छूट देने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। बाद में, ट्रूडो ने स्वीकार किया कि उनके पास उस समय कोई ठोस साक्ष्य नहीं, बल्कि केवल खुफिया जानकारी थी, जिससे संबंधों को भारी नुकसान पहुँचा।