कनिका कपूर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

स्टेज पर चढ़ा फैन, लाइव कॉन्सर्ट में कनिका कपूर से की बदसलूकी, वायरल VIDEO ने खड़े किए बड़े सवाल

Kanika Kapoor Viral Video: कनिका कपूर के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर को पकड़ने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

स्नेहा मौर्या

Kanika Kapoor Live Concert Misbehave Video: मेघालय में आयोजित मे’गॉन्ग फेस्टिवल का माहौल उस समय विचलित हो गया, जब सिंगर कनिका कपूर के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली। 7 दिसंबर की रात कनिका ‘काला चश्मा’ गा रही थीं कि अचानक भीड़ में मौजूद एक शख्स स्टेज पर चढ़ आया। उसने कनिका के पैरों को पकड़कर उन्हें उठाने जैसी हरकत की, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान कनिका ने जिस तरह शांति और संयम बनाए रखा, वह सोशल मीडिया पर उनके प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल बना हुआ है। उन्होंने तुरंत खुद को उस फैन से अलग किया और बिना परफॉर्मेंस छोड़े गाना जारी रखा। बाद में बाउंसर और टीम के सदस्यों ने उस फैन को स्टेज से उतार दिया, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

कनिका कपूर का वीडियो सामने आते ही फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स इस घटना से नाराज दिखाई दे रहे हैं। कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि अगर हजारों लोगों की भीड़ में खड़ी महिला सुरक्षित नहीं है, तो सड़क पर अकेले चलने वाले लोगों के लिए स्थिति कितनी असुरक्षित होगी। कुछ ने इस हरकत को ‘छेड़छाड़’ जैसा बताया और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एक अन्य कमेंट में कहा गया कि भारत में महिलाओं के मंच पर होने से भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती। कई लोग आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े कॉन्सर्ट में ऐसे हालात कैसे बने।

सिंगर ने दिए हैं कई हिट गाने

कनिका कपूर ने पिछले दशक में बॉलीवुड को कई बड़े हिट गाने दिए हैं ‘बेबी डॉल’, ‘चिट्टियां कलाईयां’ और ‘लव लेटर’ जैसे गीतों ने उन्हें इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर्स में शुमार किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 13.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लाइव कॉन्सर्ट्स में सुरक्षा व्यवस्था कितनी पर्याप्त है और महिला कलाकार कितनी सुरक्षित हैं। कनिका का धैर्य और प्रोफेशनल रवैया काबिले तारीफ है, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आयोजकों को अधिक सतर्कता बरतनी ही होगी।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी