काजल राघवानी नया गाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ रिलीज, डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीता

Kajal Raghwani New Song: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जो आते खूब धमाल मचा रहा है। साथ ही फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Bhojpuri New Song Payal Ghunghruwala Release: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी अक्सर अपने गाने और फिल्मों से धमाल मचाती रहती हैं। इसी बीच उनका नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ रिलीज हुआ है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल, काजल राघवानी ने इस गाने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा कि “मोस्ट अवेटेड सॉन्ग, जो मेरा भी फेवरेट है, अब रिलीज हो गया है। आपको कैसा लगा? ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।”

काजल राघवानी ने गाने में धमाकेदार डांस मूव्स से जीता दिल

‘पायल घुंघुरवाला’ एक एनर्जेटिक डांस नंबर है। इसमें काजल राघवानी और सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी नजर आ रही है। हालांकि, गाने की पूरी लाइमलाइट काजल के डांस मूव्स ने ले ली। हरे रंग की साड़ी में उनकी अदाएं और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने गाने में जान डाल दी। गाने की बीट्स और काजल के एक्सप्रेशंस दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

गाने की क्या है खासियत

इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आर्यन पोटर ने किया है। इसे अपनी आवाज दी है सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने। गाने के बोल लिखे हैं संतोष उत्पत्ति ने। काजल की परफॉर्मेंस और शिल्पी राज की आवाज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन इस गाने को हिट बना रहा है।

सोशल मीडिया वायरल हुआ सॉन्ग

रिलीज होते ही गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स में काजल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भोजपुरी की क्वीन बता रहे हैं। हालांकि, गाने पर 17 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘सुगना’ से की थी। इसके बाद उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े सितारों के साथ कई हिट फिल्में दीं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘वैदेही’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब काजल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘सर्विसवाली बहुरिया’ में आनंद ओझा के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत