बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक जारी, बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं दिनेशलाल यादव

निरहुआ उर्फ Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसमें वह बेहद हैरान परेशान नजर आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि वह इसके साथ बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।
बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक जारी, बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं दिनेशलाल यादव
दिनेशलाल यादव की फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 का फर्स्ट लुक जारी
Updated on

StartFragment

Balma Bada Nadan 2: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव अपकमिंग फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 को लेकर सुर्खियों में हैम। फिल्म को लेकर उन्होंने दावा किया है कि यह फिल्म केवल सीक्वल नहीं, बल्कि बड़े सरप्राइज के साथ लोगों के सामने आएगी। कहा यह जा रहा है की फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। जिसमें वह दूल्हा बने लेकिन बहुत हैरान नजर आ रहे हैं।

निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार कहा जाता है। अपनी अपकमिंग फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 के साथ वह दर्शकों के बीच आने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म को मैडज मूवी और आलम ब्रदर्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।

दिनेश लाल यादव बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं

फिल्म को लेकर खुद दिनेश लाल यादव भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि फिल्म के बारे में उन्होंने कहा की फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजक नहीं है बल्कि इसमें भावनाओं रिश्तों और समाज के बदलते नजरिए को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भाग को दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया उसने टीम का हौसला बढ़ाया है और अब इसे बड़े स्तर पर बनाने का प्रयास किया गया है।

दर्शकों को मिलेगा सरप्राइज

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने दावा किया है कि इस फिल्म को जब दर्शक थिएटर में देखेंगे तो वह चौंक जाएंगे, दर्शक हैरान क्यों होंगे इसका खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है। बलमा बड़ा नादान 2 में निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ रिचा दिक्षित, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, संजय पांडे, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोरा, अंजलि चौहान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। दिनेश लाल यादव ने दावा किया है कि सभी कलाकार पहले की ही तरह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का फिल्मी करियर

निरहुआ ने अपनी पहली फिल्म "निरहुआ रिक्शावाला" से शुरुआत की, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें "निरहुआ हिंदुस्तानी", "पटना से पाकिस्तान", "राजा बाबू" और "बॉर्डर" शामिल हैं।EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com