अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

छठ महापर्व पर काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू ने दी शुभकामनाएं, शेयर की खूबसूरत फोटोज

Chhath Festival 2025: लोक आस्था और भक्ति का महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो चुका है। इस अवसर पर भोजपुरी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

स्नेहा मौर्या

Bhojpuri Stars Chhath Puja Wishes: लोक आस्था का प्रमुख महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को छठ की शुभकामनाएं दीं।

दरअसल, अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनकी मां चूल्हे पर खीर तैयार कर रही हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “माई हमार छठ करतिया कृपा बनवले रहिह ऐ मैया…जय छठी मैया।”

काजल राघवानी छठ पर्व की यूं दी शुभकामनाएं

वहीं, काजल राघवानी ने भी इंस्टाग्राम पर पारंपरिक परिधान में मंदिर के सामने बैठे अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “आप सभी को छठ के इस महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय छठी मईया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें, सबको स्वस्थ रखें और हमेशा खुश रखें। जय छठी मइयां।”

छठ पर्व के दौरान यह सामाजिक और धार्मिक उत्सव लोगों को आस्था और परिवारिक जुड़ाव का अनुभव कराता है। इस पावन अवसर पर दोनों कलाकारों ने अपने फैंस के साथ खुशी साझा की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं, जबकि रोशन सिंह निर्माता और शर्मिला आर. सिंह सह-निर्माता हैं। पहले ही लुक में दोनों नवविवाहित जोड़े के रूप में दिखाई दिए थे। इस जोड़ी ने पहले भी फिल्म ‘प्रतिबंध’ में काम किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, रामू साजन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रीना सिद्दीकी, धीरेंद्र धर्मा, दीपिका सिंह, सपना यादव, सुप्रिया, सबनम, सन्नी, धर्मेंद्र, अंकिता, मुस्कान और आशीष यादव जैसी अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

एक्ट्रेस की ‘बड़की दीदी-2’ ने मचाया धमाल

काजल राघवानी की पिछली फिल्मों में हाल ही में ‘बड़की दीदी-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म को आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया गया। इस प्रकार, छठ पर्व के मौके पर दोनों कलाकारों ने अपने फैंस के साथ आस्था और मनोरंजन दोनों का अनुभव साझा किया।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट