अरविंद अकेला कल्लू की कलयुगी ब्रह्मचारी-2 का छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगमन, जानें कब और कहां देखें

Arvind Akela Kallu Film Kalyugi Brahmachari 2: अरविंद अकेला कल्लू की ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2’ छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 अक्टूबर को होगा।
अरविंद अकेला कल्लू की कलयुगी ब्रह्मचारी-2 का छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगमन, जानें कब और कहां देखें
अरविंद अकेला कल्लू की कलयुगी ब्रह्मचारी-2 का छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगमन
Published on
Updated on

Kalyugi Brahmachari 2 Television Premiere: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2’ के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह फिल्म जल्द ही छोटे पर्दे पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के रूप में प्रसारित की जाएगी।

कलयुगी ब्रह्मचारी के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर इसका आधिकारिक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि जानी कइसे बैरागी बाबा के साजिश अउर बत्तो बुआ के आत्मा से ऋषि आपन परिवार के बचायी। वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखीं 'कलयुगी ब्रह्मचारी-2', 26 अक्टूबर के शाम 7 बजे, सिर्फ जी बाइस्कोप पर। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।

फिल्म के स्टार कास्ट

अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा, कलयुगी ब्रह्मचारी में मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी और निशा तिवारी जैसे लोकप्रिय कलाकार भी नजर आएंगे। कलयुगी ब्रह्मचारी का संगीत साजन बी मिश्रा ने दिया है, जबकि गानों के बोल शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी राम देवन ने की है और आर्ट डायरेक्शन अमरनाथ गुप्ता का है।

ट्रेलर में दिखी डर और ड्रामा की झलक

कलयुगी ब्रह्मचारी के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी थी। 3 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि अरविंद के किरदार पर भूत-प्रेत का साया है। उनके माथे पर बिंदी और होंठों पर लाली लगाए डरावने लुक ने फैंस को रोमांचित कर दिया। ट्रेलर में अरविंद कहते दिखते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसकी जान खतरे में होगी।

कब होगा कलयुगी ब्रह्मचारी-2 का टेलीविजन प्रीमियर

कलयुगी ब्रह्मचारी में हॉरर, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का अनोखा मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा। ‘कलयुगी ब्रह्मचारी-2’ भोजपुरी दर्शकों के लिए एक शानदार पारिवारिक मनोरंजन फिल्म साबित होने वाली है। अरविंद अकेला कल्लू के फैंस के लिए यह एक खास तोहफा है, कलयुगी ब्रह्मचारी को 26 अक्टूबर की शाम 7 बजे जी बाइस्कोप पर देखा जा सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com