जॉली एलएलबी 3 ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार या अरशद वारसी कौन है सच के साथ? 
मनोरंजन

Jolly LLB 3 Trailer: कोर्ट में शुरू हुआ 'क्लैश' नहीं 'कलेश', अक्षय या अरशद कौन है सच के साथ?

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कोर्ट में क्लैश नहीं बल्कि कलेश शुरू हो गया है। आइए जानते हैं अक्षय या अरशद सच के साथ कौन हैं?

अनिल सिंह

StartFragment

Jolly LLB 3 Trailer Release: जॉली एलएलबी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और फिल्म भी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में इस बार अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी नजर आने वाले हैं। दोनों विरोधी वकील की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं जज के तौर पर सौरभ शुक्ला बने हुए हैं। हुमा कुरैशी, अमृता राव और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की वापसी हुई है। 

जॉली एलएलबी 3 फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। जैसे ही जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 में कॉमेडी का तड़का सीरियसनेस के साथ लगा था, वैसा ही कुछ कमाल यहां भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के रिलीज होते ही दर्शकों ने इसको लेकर अपना रिव्यू देना भी शुरू कर दिया है। 

यहां देखें वीडियो

ट्रेलर की तारीफ कर रहे लोग 

जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया है और दर्शकों ने इसे रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट फिल्म बता दिया है। एक यूजर ने स्टार स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर ट्रेलर देखने के बाद कमेंट में लिखा, लिख कर ले लो यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। 

अब दोनों में सच के साथ कौन है?

अरशद वारसी का विरोध करते हुए जॉली एलएलबी में बोमन ईरानी नजर आए थे, तो वही अक्षय कुमार का विरोध करते हुए जॉली एलएलबी 2 में अन्नू कपूर नजर आए थे, लेकिन ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां अरशद वारसी का विरोध अक्षय कुमार कर रहे हैं, अब दोनों में सच के साथ कौन है? यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा और इसी पर सस्पेंस बनाकर रखा गया है।

ट्रेलर के जीतने वाले दृश्य 

ट्रेलर में कुछ मजेदार सीन है। जैसे कोर्ट रूम में बकरी का आना, 50 के पेट्रोल को लेकर अरशद वारसी के लिए कसा गया तंज और अरशद वारसी-अक्षय कुमार की नोकझोंक ट्रेलर में दिल जीतने वाले दृश्य हैं। 

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z