Theatre Release In October: बॉक्स ऑफिस पर दिवाली में होगा फिल्मों का धमाका, यहां देखें लिस्ट

Box Office Release In October: दिवाली के मौके पर थिएटरों में फिल्मों का धमाका होने वाला है। अक्टूबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर आधा दर्जन से अधिक फिल्में रिलीज होने जा रही है। यहां देखें लिस्ट।
Theatre Release In October: बॉक्स ऑफिस पर दिवाली में होगा फिल्मों का धमाका, यहां देखें लिस्ट
थामा से सनी संस्कारी की... तक, अक्टूबर में आधा दर्जन फिल्में थियेटर्स में होगी रिलीज, ये रही लिस्ट
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Film To Be Release In October On Box Office: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहुचर्चित फिल्म थामा से लेकर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी तक बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर के महीने में कई फिल्में दस्तक देने वाली हैं। अक्टूबर के महीने में एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक फिल्में दस्तक देंगी, आईए जानते हैं वह फिल्म में कौन सी हैं।

सिर्फ थामा और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ही नहीं बल्कि अक्टूबर के महीने में 'एक दीवाने की दीवानी', 'दुल्हनिया ले आएगी', ' द ताज स्टोरी' और 'वन टू चा चा चा' जैसी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इन फिल्मों की अगर बात करें तो इसमें हॉरर कॉमेडी से लेकर जबरदस्त रोमांटिक फिल्मों का नाम भी मौजूद हैं। द ताज स्टोरी एक हिस्टोरिकल फिल्म है तो वहीं दुल्हनिया ले आएगी एक कॉमेडी फिल्म है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (2 अक्टूबर)

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। दर्शक काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

थामा (16 अक्टूबर)

आयुष्मान खुराना रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा हॉरर कॉमेडी फिल्म है और यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म मैडॉक फिल्म्स की तरफ से बनाई गई है। इस फिल्म का भी दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम वैंपायर ऑफ विजयनगर रखा गया था।

दुल्हनिया ले आएगी (16 अक्टूबर)

महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा की फिल्म दुल्हनिया ले आएगी। 16 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार भी नजर आने वाली हैं।

द ताज स्टोरी (31 अक्टूबर)

अक्टूबर के महीने का समापन 'द ताज स्टोरी नाम की फिल्म के रिलीज के साथ होगा। परेश रावल इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सोशल ड्रामा पर आधारित है। इसे तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। परेश रावल के साथ इस फिल्म में नंदिता दास, स्नेहा वाघ, और अमृता खानविलकर भी नजर आएंगे।

वन टू चा चा चा (31 अक्टूबर)

31 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि दो फिल्में रिलीज होने वाली है। पहली फिल्म द ताज स्टोरी है, दूसरी फिल्म का नाम है वन टू चा चा चा इस फिल्म में आशुतोष राणा, अनंत जोशी, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

EndFragment