जॉली LLB 3 का ट्रेलर रिलीज डेट रिलीज  
मनोरंजन

Jolly LLB 3: कानपुर- मेरठ की जंग खत्म, जज त्रिपाठी का ऐलान, दोनों शहरों में लॉन्च होगा ट्रेलर

Jolly LLB 3 Trailer: जॉली LLB 3 का ट्रेलर लॉन्च लोकेशन लेकर सोशल मीडिया पर कानपुर और मेरठ के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई थी। फैंस ने इसे शहर की इज़्जत से जोड़कर रैलियां निकालीं, लड्डू बांटे और जश्न मनाया।

सोनाली झा

Jolly LLB 3 Trailer Release Date: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली LLB 3 का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कब और कहां होगा, इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई थी। फैंस ने इसे शहर की इज़्जत और अपने पसंदीदा जॉली के सपोर्ट से जोड़ दिया। एक तरफ अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा कानपुर की शान बना तो वहीं अरशद वारसी का जॉली त्यागी मेरठ की आवाज। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह बस यही सवाल गूंज रहा था कि ट्रेलर कहां बजेगा डंका?

इस ऑनलाइन बहस ने धीरे-धीरे सड़कों का रंग पकड़ लिया। कानपुर और मेरठ में फैंस ने बाइक रैलियाँ निकालीं, नुक्कड़ों पर फ्री लड्डू बांटे गए और जॉली-स्टाइल पान की दुकानें सज गईं। दोनों शहरों में त्योहार जैसा माहौल दिखा। गलियाँ नारेबाज़ी और जॉली-फैंस के जश्न से गूंज उठीं। जैसे कोर्टरूम में फैसला सुनाया जाता है, वैसे ही फिल्म में जज त्रिपाठी का किरदार निभा रहे सौरभ शुक्ला ने फैंस की डिमांड पर बड़ा हुक्म सुनाया।

जज त्रिपाठी का ऐलान

अब जॉली LLB 3 का ट्रेलर 10 सितम्बर को कानपुर और मेरठ दोनों जगह लॉन्च होगा। साथ ही उन्होंने एक और ट्विस्ट जोड़ दिया कि ट्रेलर लॉन्च से पहले दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद को एक-दूसरे को डालनी होगी जबरदस्त झप्पी। ये फैसला आते ही दोनों शहरों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर डबल जॉली लॉन्च ट्रेंड करने लगा। फैंस अब डबल धमाके के लिए बेसब्र हैं, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी फिल्म का ट्रेलर एक साथ दो शहरों में रिलीज किया जाएगा।

रिलीज डेट पक्की

स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी के साथ हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जॉली LLB 3 का सिनेमाई मुक़ाबला पहले से कहीं बड़ा और मजेदार होने वाला है। ट्रेलर 10 सितम्बर को लॉन्च होगा और फिल्म 19 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साफ है कि इस बार कोर्टरूम से बाहर भी जॉली का जलवा देखने को मिलेगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त