'आई-पॉपस्टार' ने दिखाया भारत के पॉप संगीत का भविष्य, विजेता रोहित राउत ने जीता 7 लाख का इनाम 
मनोरंजन

'आई-पॉपस्टार' विजेता रोहित राउत ने क्षेत्रीय कलाकारों को समर्पित की अपनी जीत

Rohit Raut: 'आई-पॉपस्टार' विजेता रोहित राउत ने 7 लाख रुपये का नकद इनाम जीता। उन्होंने कहा कि शो ने उन्हें अपनी कला पर विश्वास करना सिखाया और यह जीत क्षेत्रीय कलाकारों को समर्पित है।

अनिल सिंह

Rohit Raut I-Popstar Winner: भारत में स्वतंत्र संगीत कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए रियलिटी शो 'आई-पॉपस्टार' (I-Popstar) का समापन हो चुका है। छह हफ्तों तक चले इस शो के पहले विजेता रोहित राउत बने हैं। रोहित राउत की प्रतिभा, मंच पर आत्मविश्वास और जुनून ने उन्हें जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी पसंदीदा बना दिया।

इस जीत के साथ रोहित राउत ने सात लाख रुपये का नकद इनाम जीता है, जिससे उनके संगीत करियर में एक नई शुरुआत हुई है। रनर-अप रहे ऋषभ पंचाल ने तीन लाख रुपये का इनाम जीता और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई।

जीत के बाद रोहित राउत का भावुक बयान

रोहित राउत ने अपने सफ़र को याद करते हुए एक भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, "जब मैं शो में आया था, तब मुझे अपने आप को एक कलाकार के रूप में साबित करने की कोशिश करनी थी। लेकिन, अब जब मैं विजेता बन गया हूँ, तो मुझे अपनी कला पर पूरा विश्वास हो गया है।"

रोहित ने अपनी जीत का श्रेय अपने मेंटर और सिंगर परमिश वर्मा को दिया और कहा कि उनके समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं थी। उन्होंने यह जीत पूरे देश के क्षेत्रीय कलाकारों को समर्पित की, जो अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने सपनों को पूरा करने की इच्छा रखते हैं। साथ ही, उन्होंने अमेज़न एमएक्स प्लेयर का भी धन्यवाद किया, जिसने स्वतंत्र कलाकारों को एक बड़ा मंच और अवसर प्रदान किया।

रैपर किंग ने बताया शो को 'निडर और ईमानदार'

शो के जज और मशहूर रैपर किंग ने 'आई-पॉपस्टार' को भारत के संगीत भविष्य का आईना बताया। उन्होंने कहा, "'आई-पॉपस्टार' ने दिखा दिया कि भारत का पॉप संगीत भविष्य में किस तरह का होगा—मज़बूत, निडर और ईमानदार।"

उन्होंने युवा कलाकारों की परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए कहा कि, "युवा कलाकारों का स्टेज परफॉर्मेंस यह याद दिलाता है कि स्वतंत्र संगीत का महत्व कितना बड़ा है। हर कलाकार ने अपने अंदाज़ में कुछ नया और असली पेश किया और यही चीज इस शो को खास बनाती है।"

I-POPSTAR के सभी एपिसोड अब मुफ़्त में, केवल एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं और आप इन्हें मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, एमेज़ॅन शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, और एयरटेल एक्सट्रीम पर भी देख सकते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट