Birthday Special: आईएएस बनने का था सपना, बन गए बॉलीवुड के फेमस रैपर, जानें बादशाह की कहानी

Badshah Birthday: मशहूर रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह ने 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ के साथ अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की और ‘डीजे वाले बाबू’ जैसे हिट गानों से प्रसिद्धि पाई।
Dreamed of becoming an IAS officer became a famous Bollywood rapper learn Badshah story
बादशाह (सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Rapper Badshah Birthday: बॉलीवुड और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के नंबर वन रैपर बादशाह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है और वह हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका व्यक्तित्व रील लाइफ में जहां चमक-धमक और ग्लैमर से भरा होता है, वहीं असल जिंदगी में वह बेहद सरल और शांत व्यक्ति हैं।

बादशाह ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘माफिया मुंडीर’ नामक क्रू के साथ की थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने एल्बम गेट-अप जवानी में यो यो हनी सिंह के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने इंद्रदीप बख्शी के साथ जोड़ी बनाई और मिलकर सैटरडे सैटरडे गाना बनाया, जो सुपरहिट साबित हुआ। उनके अब तक का सबसे हिट गाना डीजे वाले बाबू, जिसमें उन्होंने आस्था गिल के साथ काम किया, साल 2015 में रिलीज हुआ और 24 घंटे के अंदर ही भारतीय आई-ट्यून्स चार्ट में नंबर 1 पोजिशन पर पहुंच गया।

आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे बादशाह

बहुत कम लोग जानते हैं कि बादशाह को मैथ सब्जेक्ट बेहद पसंद था। इसके अलावा उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उनका सपना रैपर बनने का नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी बनने का था। लेकिन भाग्य और मेहनत ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता दिलाई। बादशाह अपनी सफलता को अपने काम के प्रति विश्वास और समर्पण से जोड़ते हैं।

बादशाह की पॉपुलैरिटी

बादशाह का मानना है कि जो व्यक्ति अपने काम में ईमानदार रहेगा और दिखावा नहीं करेगा, वह हमेशा सफलता हासिल करेगा। हालांकि उनके गानों की रिलीज से पहले उन्हें अंदर से घबराहट होती थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने इस चिंता पर नियंत्रण करना सीख लिया। अपने फैंस के लिए बादशाह हमेशा कुछ नया देने की कोशिश करते हैं, यही वजह है कि उनकी पॉपुलैरिटी बरकरार रहती है।

पॉपुलैरिटी की रील लाइफ

बादशाह रील लाइफ में रंगीन कपड़े और चमक-धमक दिखाते हैं, लेकिन निजी जीवन में वह अपनी बेटी के साथ सादगी भरा जीवन जीते हैं। आज के दिन उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके करियर और जीवन से जुड़े अनसुने किस्से शेयर कर रहे हैं। बादशाह के इस जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें ढेरों प्यार और सफलता की शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com