वेब सीरीज 'अनामिका' में सनी लियोन का दिखा दमदार किरदार, एमएक्स प्लेयर पर इस दिन होगी रिलीज

Anamika
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की बेहद बोल्ड (Bold) एक्ट्रेस (Actress) सनी लियोन (Sunny Leone) हमेशा अपने बोल्डनेस के लिए सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार अभिनेत्री एक नए किरदार (Character) में नजर आने वाली है। अभिनेत्री अपने आगामी (Upcoming) वेब सीरीज (Web Series) 'अनामिका' (Anamika) को रिलीज (Release) करने के लिए काफी उत्साहित है। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सीरीज के ट्रेलर को शेयर किया है।

साथ ही उन्होंने इस सीरीज में निभाए अपने किरदार की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। तस्वीरों में अदाकारा अपने एक दमदार किरदार में नजर आ रही है। जिसमें वो अपने दुश्मनों का सामना करती दिखाई दे रही है। इस सीरीज की कहानी उनके अतीत पर आधारित है। जो 3 साल पहले उनके साथ घटी थी। अभिनेत्री 3 साल से डॉक्टर प्रशांत के साथ रहती है। बाद में उनके दुश्मनों को पता चल जाता है। दुश्मन उनपर हमला करते है और अपने कुछ सबूत को उनसे वापस लेने की कोशिश करते है।

जो एक्ट्रेस के पास रहता है। दुश्मन अभिनेत्री पर गोली चलाते हैं, लेकिन गोली डॉक्टर प्रशांत को लग जाती है। जिससे सनी लियोन को गुस्सा आ जाता है और वो दुश्मनों से बदला लेने के लिए ठान लेती है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज को बनाने में सनी लियोन ने कड़ी मेहनत की है। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एजेंट एम का किरदार निभाते नजर आएंगी।

इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड है। ये वेब सीरीज अपने 10 एपिसोड के साथ 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इस सीरीज में सनी लियोन के साथ सोनाली सहगल, अयाज खान, समीर सोनी, शहनाज शेख और राहुल देव भी अपने किरदार में नजर आएंगे। सनी लियोन आर राधाकृष्णन की फिल्म 'पत्ता' में श्रीसंत के साथ नजर आएंगी। ये आगामी फिल्म राजनीति पर आधारित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com