सिनर्स मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Oscar 2026 में ‘सिनर्स’ का धमाका, हॉरर-एक्शन फिल्म को मिले 16 नॉमिनेशन, टूट गया दशकों पुराना रिकॉर्ड

Oscars 2026 Nominations: ऑस्कर 2026 में हॉरर-एक्शन फिल्म ‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास। फिल्म को 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Sinners Movie Oscar Nominations: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह एकेडमी अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण में एक फिल्म ने इतिहास रच दिया है। हॉरर-एक्शन फिल्म ‘सिनर्स’ को इस साल कुल 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं, जो ऑस्कर इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले 'ऑल अबाउट ईव' (1950), 'टाइटैनिक' (1997) और 'ला ला लैंड' (2016) जैसी फिल्मों को 14-14 नॉमिनेशन मिले थे।

डर और रहस्य से भरी है ‘सिनर्स’ की कहानी

‘सिनर्स’ की कहानी 1932 के मिसिसिपी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाती है, जो प्रथम विश्व युद्ध से लौटने के बाद अपने होमटाउन में नई शुरुआत करना चाहते हैं।

दोनों भाई एक पुरानी आरा मशीन की जगह पर ‘ज्यूक जॉइंट’ खोलने का फैसला करते हैं, ताकि लोगों के लिए एक सुरक्षित और मनोरंजन से भरी जगह बनाई जा सके। लेकिन उनकी यह कोशिश ज्यादा समय तक सफल नहीं रह पाती। जल्द ही उन्हें पता चलता है कि वहां कुछ अलौकिक शक्तियां सक्रिय हैं, जो उनकी जिंदगी को खतरे में डाल देती हैं।

कहानी धीरे-धीरे डर, रहस्य और संघर्ष से भर जाती है, जहां दोनों भाइयों को अपनी जान बचाने के लिए अजीब और खतरनाक ताकतों का सामना करना पड़ता है।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म को मशहूर निर्देशक रयान कूगलर ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इसमें अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन ने डबल रोल निभाया है और जुड़वां भाइयों के किरदार में नजर आते हैं। उनके साथ फिल्म में हेली स्टीनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ'कोनेल, वुन्मी मोसाकू, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर और डेलरोय लिंडो जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

ओटीटी पर भी देख सकते हैं फिल्म

दुनियाभर में सराही जा रही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। ऑस्कर में रिकॉर्डतोड़ नॉमिनेशन मिलने के बाद दर्शकों के बीच इसे देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिलहाल अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘सिनर्स’ इतने नॉमिनेशन को जीत में बदल पाती है या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो यह फिल्म ऑस्कर इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत