फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Haunted 3D Day 3: डर का डोज बना सुपरहिट, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश

Mimoh Chakraborty Movie Haunted 3D: खराब समीक्षाओं के बाद भी विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल ₹9.35 करोड़ की कमाई कर ली है।

यति सिंह

Haunted 3D Movie Earnings: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई एक नई हॉरर फिल्म बिना किसी भारी-भरकम स्टार कास्ट और बिना किसी शोर-शराबे वाले प्रमोशन के रिलीज हुई। फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने अपने पहले ही वीकेंड पर टिकट विंडो पर वो कमाल कर दिखाया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। खराब रिव्यूज मिलने के बाद भी सिनेमाप्रेमियों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है और सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंचकर सबको चौंका दिया है।

फेमस निर्देशक विक्रम भट्ट की नई हॉरर पेशकश 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने सिनेमाघरों में आते ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, इस फिल्म ने अपने पहले रविवार को उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर 3.60 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ रिलीज हुई अन्य बड़ी फिल्मों और बड़े सितारों की चमक भी इसके डर के डोज के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है।

3 दिनों में फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' इस हॉरर ड्रामा की की कमाई पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत ही काफी सधे हुए अंदाज में हुई थी। फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था।

इसके बाद बीते शनिवार यानी फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में बढ़ोतरी देखी गई और इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये बटोरे। अब इस वीकेंड की शानदार कमाई को मिलाकर इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.03 करोड़ हो चुका है।

फिल्म बजट के बेहद करीब पहुंची यह कहानी

फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' की सबसे बड़ी खासियत इसका सीमित बजट होना है। पूरी फिल्म लगभग 15 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई है। जिस रफ्तार से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा रही हैं। उसे देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के 4 दिन ही अपनी पूरी लागत वसूल कर मुनाफे की राह पर निकल पड़ेगी।

बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे के साथ-साथ श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी और प्रणीत भट्ट के किरदारों की एक्टिंग को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश