गुलाबी सावरिया टीजर आउट 
मनोरंजन

Gulabi Sawariya Teaser: गुलाबी सावरिया टीजर आउट, दिव्या खोसला का देसी अंदाज हुआ वायरल

Divya khossla Film Ek Chatura Naar: दिव्या खोसला की फिल्म 'एक चतुर नार' का पहला गाना ‘गुलाबी सावरिया’ का टीजर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही यह टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सोनाली झा

Gulabi Sawariya Teaser Release: टी-सीरीज ने अपनी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘एक चतुर नार’ से पहला गाना ‘गुलाबी सावरिया’ रिलीज कर दिया है। हाल ही में सामने आया इस गाने का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रंग-बिरंगे विजुअल्स और ऊर्जावान म्यूजिक से भरे इस डांस ट्रैक में दिव्या खोसला का देसी अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

टीजर की शुरुआत होली के रंगों से होती है, जहां चारों तरफ गुलाल और मस्ती का माहौल है। दिव्या खोसला इस रंगारंग माहौल में अपने जोशीले डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से पूरे गाने को और भी खास बना देती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और देसी लुक दर्शकों को बांधे रखते हैं। ‘गुलाबी सावरिया’ का संगीत अभिजीत श्रीवास्तव ने तैयार किया है। मशहूर सिंगर्स सचेत टंडन और शिल्पा राव ने गाने को अपनी आवाज दी है।

फिल्म की कहानी और कास्ट

शायरा अपूर्वा के लिखे बोल इस गाने को और भी कैची और रंगीन बना देते हैं। एनर्जेटिक बीट्स और कर्णप्रिय धुनों से यह ट्रैक फिल्म के म्यूजिक एल्बम का सबसे हिट गाना बनने की पूरी क्षमता रखता है। ‘एक चतुर नार’ को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण है, जिसमें हंसी-मजाक और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण अशिष वाघ, जीशान अहमद और उमेश शुक्ला ने मिलकर किया है।

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला के लुक और गाने के माहौल की जमकर चर्चा हो रही है। फैंस का कहना है कि दिव्या का डांस और एक्सप्रेशन फिल्म को देखने का उत्साह और बढ़ा रहे हैं। म्यूजिक प्रेमियों का मानना है कि ‘गुलाबी सावरिया’ इस साल का फेस्टिव हिट गाना साबित हो सकता है। टी-सीरीज और मेरी गो राउंड स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने का टीजर फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है, और अब दर्शकों को इसके फुल सॉन्ग और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत