एक चतुर नार का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिव्या खोसला के डांस मूव्स ने गाने में भरी जान

Divya Khosla Film: कॉमेडी थ्रिलर एक चतुर नारी का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कैलाश खेर की दमदार आवाज और शरण रावत-वायु के संगीत ने गाने को नया रंग दिया है।
एक चतुर नार का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिव्या खोसला के डांस मूव्स ने गाने में भरी जान
एक चतुर नार का टाइटल ट्रैक रिलीज
Published on: 
Updated on: 

Ek Chatur Naar Title Track Released: कॉमेडी थ्रिलर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। अब जब इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है, तो इसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। कैलाश खेर की दमदार आवाज और शरण रावत व वायु के संगीत निर्देशन ने इस गाने को चार चांद लगा दिए हैं। खास बात यह है कि यह गाना क्लासिक ट्रैक एक चतुर नार से प्रेरित है, लेकिन इसका नया वर्जन बिल्कुल ताजा, जोशीला और युवा पीढ़ी के हिसाब से मॉडर्न बनाया गया है।

गाने के म्यूजिक वीडियो में दिव्या खोसला का धमाकेदार अंदाज देखने लायक है। उनके डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और ड्रम बजाने वाली बिंदास स्टाइल ने गाने को एक नया रूप दे दिया है। दिव्या हर फ्रेम में आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर दिखती हैं। उनका यह अवतार फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके इस परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है।

बीट्स और बोल ने बनाया हिट

इस टाइटल ट्रैक की पंची बीट्स और मस्ती से भरे बोल तुरंत श्रोताओं को जोड़ लेते हैं। यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि महिला आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का जश्न भी है। कोरस की गूंज और कैलाश खेर की आवाज इसे और भी असरदार बनाती है। वीडियो में दिखने वाले फेस्टिवल वाइब्स और रंग-बिरंगे सीन्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

कब रिलीज होगा एक चतुर नार

‘एक चतुर नार’ का निर्देशन किया है उमेश शुक्ला ने, जो अपनी मजबूत कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों सितारों की जोड़ी और कॉमिक-थ्रिलर का तड़का दर्शकों के लिए एक मनोरंजक अनुभव लेकर आने वाला है। फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को खूब हंसाने और झूमने पर मजबूर करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com