दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर गोलियां बरसाईं 
मनोरंजन

दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर गोलियां बरसाईं, पिता बोले- 8-10 राउंड फायरिंग हुई

Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई और पूरा परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने कहा कि खुशबू के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

सोनाली झा

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी के बरेली स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना शुक्रवार तड़के सुबह लगभग 3:30 बजे हुई, जब दो अज्ञात हमलावर बाइक से आए और घर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साफ किया कि यह हमला खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर की गई कथित टिप्पणी का बदला है। रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी। यह तो महज एक ट्रेलर है।

पिता जगदीश पाटनी का बयान

दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने इस घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि फायरिंग से पूरा परिवार दहशत में आ गया। जगदीश ने कहा कि फायरिंग के दौरान मेरी नींद खुल गई थी। हम जैसे-तैसे आड़ लेकर बचे। करीब 8-10 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की। घर को पूरी तरह घेर लिया गया है।

खुशबू पाटनी का बयान

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी खुशबू पाटनी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। जगदीश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने फेसबुक पर पढ़ा है लेकिन इस पर विश्वास नहीं कर सकता। संविधान हर किसी को अभिव्यक्ति की आज़ादी देता है, लेकिन इस तरह की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाटनी परिवार के घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बाहर गार्ड्स और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जगदीश ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि पुलिस लगातार वर्किंग मोड में है और अब तक किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई है। इस फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और रोहित गोदारा गैंग की भूमिका की जांच कर रही है। यह घटना बॉलीवुड और पाटनी परिवार के लिए बड़े खतरे का संकेत मानी जा रही है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत