दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत दोसांझ को ‘कैब ड्राइवर’ बोलकर उड़ाया गया मजाक, सिंगर ने अब दिया ऐसा जवाब

Diljit Dosanjh Controversy; दिलजीत दोसांझ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर कैब ड्राइवर कहा गया। जिसके बाद अब सिंगर ने रिएक्ट किया और कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं सबके लिए प्यार रखता हूं।

स्नेहा मौर्या

Diljit Dosanjh Australia Tour: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एलबम AURA के वर्ल्ड टूर पर हैं। हाल ही में उन्होंने सिडनी कॉन्सर्ट से पहले का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बैकस्टेज तैयारियों की झलक दिखाई। इसी दौरान दिलजीत ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उन्हें रेसिस्ट कमेंट्स का सामना करना पड़ा है।

दिलजीत ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि जैसे ही वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर क्लिक किया। जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुईं, तो कुछ लोगों ने भद्दे नस्लभेदी कमेंट किए। उन्होंने कहा, “कुछ एजेंसियों ने रिपोर्ट किया कि मैं ऑस्ट्रेलिया आ गया हूं। किसी ने मुझे उन पोस्ट्स पर किए गए कमेंट्स भेजे, जिनमें लिखा था कि ‘नया ऊबर ड्राइवर आ गया’ या ‘नए 7-11 कर्मचारी पहुंच गए हैं’। मैंने ऐसे बहुत से रेसिस्ट कमेंट देखे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया को एक होना चाहिए, किसी तरह की बाउंड्री नहीं होनी चाहिए।”

कैब ड्राइवर वाले कमेंट पर दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

दिलजीत ने इन कमेंट्स पर बेहद शालीनता से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कैब ड्राइवर या ट्रक ड्राइवर से तुलना होने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर ट्रक ड्राइवर न हों तो हमारे घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी। ये लोग देश की रीढ़ हैं। मैं उन लोगों के लिए भी प्यार रखता हूं जो ऐसी बातें करते हैं। मुझे गुस्सा नहीं आता।”

दिलजीत की इस बात ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो पर फैंस ने खूब सपोर्ट दिखाया और उनकी विनम्रता की तारीफ की।

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में ‘सरदार जी 3’ और हिंदी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आए थे। ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते फिल्म अभी भारत में रिलीज नहीं हुई है, जबकि इसे ओवरसीज में रिलीज किया जा चुका है।

इसके अलावा दिलजीत जल्द ही बड़े बजट की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारे दिखाई देंगे। 15 अक्टूबर को उन्होंने अपना नया एलबम AURA लॉन्च किया था, जिसे दुनियाभर के फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z