Border 2 Box Office Collection Day 4 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

चौथे दिन बॉर्डर 2 का बवंडर जारी, 4 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंची सनी देओल की फिल्म

Border 2 Box Office Day 4: रिपब्लिक डे पर 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। 4 दिनों में फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुँच गई है। जानें चौथे दिन का पूरा कलेक्शन।

अनिल सिंह

Border 2 Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इस समय केवल एक ही नाम की गूंज है—'बॉर्डर 2'। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस एपिक वॉर ड्रामा ने रिलीज के चौथे दिन यानी गणतंत्र दिवस (Monday) पर सिनेमाघरों में सुनामी ला दी है। 23 जनवरी को 30 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने हर बीतते दिन के साथ अपनी कमाई में भारी उछाल दर्ज किया है।

रिपब्लिक डे की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है और शुरुआती आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि फिल्म आज ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारकर इतिहास रचने के बेहद करीब है।

तीन दिनों में 121 करोड़ का शानदार सफर

1997 की कल्ट क्लासिक 'बॉर्डर' की इस सीक्वल ने उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़, दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 121 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन की एडवांस बुकिंग ही 27.05 करोड़ रुपये (ग्रॉस) दर्ज की गई थी, जिसने साफ कर दिया था कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 'बवंडर' आने वाला है।

गणतंत्र दिवस पर छप्परफाड़ कमाई और ऑक्यूपेंसी

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 40.39% दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शाम 7 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने करीब 46.48 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। देशभर में देशभक्ति की लहर और पॉजिटिव 'वर्ड ऑफ माउथ' के कारण शाम और रात के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का आज का फाइनल आंकड़ा रविवार की 54 करोड़ की कमाई को भी पीछे छोड़ सकता है।

200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ते कदम

'बॉर्डर 2' वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना किसी बड़ी टक्कर के सोलो रन का आनंद ले रही है। फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब तक 167.48 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 200 करोड़ के पार जा चुका है, और अब नजरें इंडिया नेट पर 200 करोड़ के मील के पत्थर को छूने पर हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है, बल्कि वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर ले गई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें