-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 3 Confirmed By Bhushan Kumar After Border 2 Success Details
बॉर्डर 2 की सफलता के बीच ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान लेकिन कहानी में है ये ट्विस्ट, जानें कब होगी रिलीज
- Written By: अनिल सिंह
Border 3 Announcement: बॉर्डर 2 की सफलता के बीच भूषण कुमार ने बॉर्डर 3 को हरी झंडी दे दी है। हालांकि, उससे पहले अनुराग सिंह एक नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जानें पूरी डिटेल।

Border 3 Announcement (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Border 3 Announced: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की सुनामी ने फिल्म इंडस्ट्री के पुराने सारे रिकॉर्ड्स को हिला कर रख दिया है। भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर 172.20 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच देशभक्ति की फिल्मों का क्रेज कभी कम नहीं होता। इस ऐतिहासिक सफलता के बीच मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, ‘बॉर्डर 3’ को लेकर आधिकारिक तौर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन इस खुशखबरी के साथ एक दिलचस्प ट्विस्ट भी जुड़ा है।
टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग सिंह ने साफ कर दिया है कि ‘बॉर्डर’ की यह वीरगाथा यहीं नहीं रुकेगी। हालांकि, दर्शकों को इसके अगले भाग के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
‘बॉर्डर 3’ से पहले आएगा एक नया प्रोजेक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक विशेष इंटरव्यू में भूषण कुमार ने खुलासा किया कि ‘बॉर्डर 3’ निश्चित रूप से बनेगी, लेकिन यह उनकी और अनुराग सिंह की अगली फिल्म नहीं होगी। भूषण ने बताया, “बॉर्डर 2‘ शुरू करने से पहले हम एक अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अब हम पहले उस फिल्म को पूरा करेंगे। वह मेरा और अनुराग का एक जॉइंट वेंचर होगा, जिसका निर्देशन अनुराग ही करेंगे। उस फिल्म के पूरा होने के बाद ही हम ‘बॉर्डर 3’ की ओर रुख करेंगे।” यानी फैंस को ‘बॉर्डर’ के तीसरे भाग से पहले अनुराग सिंह के निर्देशन में कुछ ‘नया’ देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं सिद्धार्थ भारद्वाज, लंबे समय बाद रियलिटी शो में वापसी, बताया द 50 के लिए क्यों भरी हामी
30 साल का इंतजार और दर्शकों का बेशुमार प्यार
‘बॉर्डर 3‘ को हरी झंडी मिलने के सवाल पर भूषण कुमार काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है। अनुराग ने इसे पुनर्जीवित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। जब आप लगभग 30 साल बाद किसी प्रतिष्ठित फिल्म को वापस लाते हैं और उसे इतना प्यार मिलता है, तो उसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य बन जाता है।” मेकर्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ने जिस तरह का बेंचमार्क सेट किया है, उसे बरकरार रखने के लिए ‘बॉर्डर 3’ की स्क्रिप्ट पर काफी समय और शोध की जरूरत होगी।
रिपब्लिक डे वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ का कब्जा
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’, जेपी दत्ता की 1997 की कल्ट क्लासिक का सीक्वल है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। फिल्म को मिल रही सफलता ने न केवल भूषण कुमार और अनुराग सिंह की जोड़ी को मजबूत किया है, बल्कि बॉलीवुड में वॉर-ड्रामा फिल्मों के लिए एक नया द्वार भी खोल दिया है। फिलहाल पूरी टीम ‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी का लुत्फ उठा रही है और जल्द ही अपने अगले गुप्त प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेगी।
Border 3 confirmed by bhushan kumar after border 2 success details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM














