काजी तौकीर और अरिश्फा खान (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Weekend Ka Vaar में होगी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एंट्री, काजी और अरिशफा के रिश्ते में आएगी दरार

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। वहीं अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस से घर का माहौल गरमा जाएगा।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। जहां एक ओर बिग बॉस के घर वाले एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी ओर उड़ता तीर की फिल्म कास्ट भी सेट पर पहुंचेगी।

बिग बॉस का ये वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। जहां पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान ने उदिति सिंह, अरिशफा खान और अमन गांधी की माही के खिलाफ पोल खोल दी थी, तो वहीं पिछले एपिसोड में सिंगर मिक्का सिंह ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहुंचे वीकेंड के वार पर

बिग बॉस के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी आने वाली फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन के लिए सारा अली खान और आयुष्मान खुराना बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगे। जहां पहुंचकर वो सलमान खान के साथ काफी फन करते हुए नजर आएंगे। साथ ही वो बिग बॉस के घर के कंटेस्टेंट्स के साथ भी मजे करते हुए दिखायी देंगे। आज के एपिसोड में आयुष्मान खुराना गूल्लू की तांग खींचते हुए दिखेंगे।

काजी और अरिशफा का रिश्ता हुआ खराब

आज के वीकेंड का वार एपिसोड में बाप-बेटी की तरह रिश्ता निभाने वाले अरिश्फा खान और काजी तौकीर का रिश्ता भी खराब होता हुए दिखायी देगा। जियो हॉटस्टार के प्रोमो वीडियो में अरिश्फा और काजी के बीच जोरदार तकरार होते हुए दिखायी दे रही है। अरिश्फा काजी से बाहर जाने के लिए कहती है, लेकिन काजी उसकी बात नहीं सुनते हैं। जिसके बाद काजी अरिश्फा को बदतमीजी ना करने के लिए कहते है। इस वीडियो में लगातार दोनों के बीच बहस बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस झगड़े के बाद से बिग बॉस में बाप-बेटी का रिश्ता निभाने वाले काजी तौकीर और अरिश्फा के बीच के रिश्ते में दरार आती हुई दिख रही है।

अरिश्फा पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर अरिश्फा की बदतमीजी को फैंस बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे है। इस प्रोमो वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस अरिश्फा से काफी नाराज दिखायी दे रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि हर वीकेंड का वार एपिसोड के बाद अरिश्फा अपना आपा खो देती और किसी से भी बिना सोचे-समझे लड़ने लगती।

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप