Bigg Boss 20 के घर पर छलका अमन गांधी का दर्द, काजी तौकीर के सामने बतायी शगुन शर्मा से ब्रेकअप की वजह

Bigg Boss 20 के प्रोमो में अमन गांधी ने काजी तौकीर से अपनी पर्सनल लाइफ और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। अमन ने बताया कि रिश्ता खत्म होने के बावजूद शगुन शर्मा आज भी उनकी जिंदगी में खास हैं।
Aman Gandhi Shagun Sharma
अमन गांधी और शगुन शर्मा(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aman Gandhi Shagun Sharma Breakup: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आए दिन कोई ना कोई हंगामा देखने के लिए मिलता रहता है। लेकिन इस घर में बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के वो गहरे राज भी सामने आ जाते है, जिसे वो दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते है।

हाल ही में जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस कंटेस्टेंट अमन गांधी और काजी तौकीर के बीच ब्रेकअप को लेकर बातें होती हुई नजर आ रही है। इस बातचीत के दौरान अमन गांधी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा किस्सा काजी तौकीर के साथ शेयर करते हैं।

ब्रेकअप को लेकर अमन गांधी ने कही बड़ी बात

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में अमन गांधी ब्रेकअप को लेकर काजी तौकीर से बात करते है। अमन कहते है कि हमारा ब्रेकअप मार्च में हुआ था, लेकिन मैं कभी हटा नहीं और ना ही वो इस रिश्ते से पीछे हटी। आगे अमन कहते है कि आप किसी रिश्ते में अटक जाते हो, जब काजी अमन से पूछते है कि उसकी तरफ से तो अमन कहते है कि वो भी अटकी रही।

अमन आगे कहते है कि हम लोग लड़ते बहुत थे, बहुत लड़ाई होती थी बहुत ज्यादा। तब मैंने उसे कहा कि तू रह मेरे साथ लेकिन स्पेशल पर्सन बनकर। अगर हमारे बीच फिर से बातचीत बनती है, तो दोबारा डेट कर लेंगे। यही मेरे ब्रेकअप की कहानी है। अमन आगे कहते है कि हां ब्रेकअप हो चुका है, बस ये कि अभी भी वो मेरी जिंदगी की सबसे खास इंसान है।

Aman Gandhi Shagun Sharma
अजय देवगन की दृश्यम 3 देखकर खुश नजर आए सुनील पाल, फिल्म की कहानी और कलाकारों की तारीफ की

शगुन शर्मा के साथ रिश्ते में थे अमन गांधी

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा रही टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा और अमन गांधी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाने के बाद शुगन शर्मा और अमन गांधी के रिश्ते में दूरी आ गई थी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बने थे भाई-बहन

सबसे खास बात ये है कि अमन गांधी और शगुन शर्मा ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में भाई-बहन का रोल निभाया है। हालांकि इस शो को साइन करने से पहले ही ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अमन गांधी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक विरानी का रोल अदा किया था, जबकि शो में उनकी बहन का रोल शगुन शर्मा ने निभाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com