

Highlights:
पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढहा।
पुल टूटने से उस पर गुजर रहे दो भारी ट्रक नीचे नदी में जा गिरे, एक ट्रक में लगी आग।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
Patiala Sangrur Bypass Accident: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में दो ट्रक नदी में गिर गए, जिनमें से एक ट्रक में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुल के ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट की जा रही है...