Janhvi Kapoor: पेरिस में दिखा जान्हवी कपूर का रॉयल लुक, पहनी 460 काउंट बंगाल मलमल की साड़ी

Janhvi Kapoor Saree Look: पेरिस के BOF 500 गाला में जान्हवी कपूर ने भारतीय शिल्प और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत संगम पेश किया। ऑफ-व्हाइट बंगाल मलमल की साड़ी में उनका रॉयल देसी लुक चर्चा में है।
Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Janhvi Kapoor Paris Royal Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर काफी मशहूर हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज सामने आयी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है।

हाल ही में जान्हवी कपूर पेरिस में हुए बीओएफ 500 गाला में इंडियन रॉयल लुक की झलक दिखायी है। जान्हवी के देसी लुक ने सभी का ध्यान खींचा। सबसे खास बात ये रही कि जान्हवी का पूरा लुक मॉडर्न और इंडियन क्राफ्ट का वो मिश्रण था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। इवेंट के लिए जान्हवी ने खूबसूरत ऑफ-व्हाइट साड़ी को चुना। भारतीय टेक्सटाइल और पारंपरिक कारीगरी से सजी इस साड़ी में एक्ट्रेस का रॉयल अंदाज देखने को मिला।

460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार हुई साड़ी

रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी के लुक की डिटेल शेयर करते हुए बताया कि उनकी साड़ी 460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार की गई थी। इस खास मलमल को ‘बाफ्त-ए-हवा’, ‘शबनमी’ और ‘चांदनी’ जैसे नामों से भी जाना जाता है।

इस साड़ी की खासियत यह है कि इसमें भारत में बुने गए पारंपरिक टेक्सटाइल और कारीगरी की खूबसूरती देखने को मिलती है। इस तरह जान्हवी का आउटफिट सिर्फ फैशन स्टेटमेंट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्राफ्ट और विरासत को भी दर्शाता नजर आया।

पोल्की और एमराल्ड से सजी ऑर्नेट स्लीव्स

जान्हवी की साड़ी को और खास बनाने के लिए इसके साथ ऑर्नेट स्लीव्स जोड़ी गई थीं। इन स्लीव्स पर पोल्की, गार्नेट और एमराल्ड जैसे कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा सराफा टैसल्स, किरण और रेशम की फ्रिंजिंग ने आउटफिट को शानदार और रॉयल टच दिया। बारीक डिटेलिंग ने साड़ी के पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।

Janhvi Kapoor
Pawan Singh की मां की बिगड़ी तबीयत, पत्नी ज्योति और दोस्तों ने की जल्द ठीक होने की कामना

छह गज की साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

जान्हवी कपूर ने ऑफ-व्हाइट रंग की छह गज की साड़ी को बेहद खूबसूरती से कैरी किया। फ्लोइंग ड्रेपिंग के साथ गोल्ड डिटेलिंग, मोती, शेल्स और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया था।इसके साथ उन्होंने मैचिंग बस्टियर स्टाइल ब्लाउज पहना, जिसमें पतली स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। ब्लाउज ने पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न और ग्लैमरस लुक दिया।

भारतीय क्राफ्ट और मॉडर्न फैशन का संगम

जान्हवी कपूर का यह BOF 500 गाला लुक मॉडर्न फैशन और पारंपरिक भारतीय क्राफ्ट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन रहा। ऑफ-व्हाइट साड़ी, बारीक कारीगरी और ज्वेलरी डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया। पेरिस जैसे इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म पर जान्हवी का यह देसी अंदाज भारतीय टेक्सटाइल और कारीगरी की खूबसूरती को भी सामने लाता नजर आया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com