काजी तौकीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Big Boss 20: 'गंजी गुड़िया' कहने पर बिग बॉस 20 में विवाद, काजी तौकीर के कमेंट पर भड़के दर्शक

Kazi Tauqeer Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में सिंगर काजी तौकीर की 'गंजी गुड़िया' और 'लॉलीपॉप' वाले कमेंट्स पर बवाल मच गया है, जिसे लेकर घर के सदस्य और दर्शक आमने-सामने आ गए हैं।

यति सिंह

Bigg Boss 20 Latest Episode: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का घर एक बार फिर विवादों के अखाड़े में बदल गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में सिंगर काजी तौकीर की कुछ डबल मीनिंग बातों को लेकर घर के अंदर और सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। उनके कमेंट्स ने न केवल सह-प्रतियोगियों को नाराज किया है, बल्कि दर्शकों को भी दो अलग-अलग धड़ों में बांट दिया है।

गंजी गुड़िया वाली टिप्पणी पर खड़ा हुआ विवाद

विवाद की मुख्य वजह काजी तौकीर का 'गंजी गुड़िया' वाला बयान बना। शो के दौरान प्रतियोगी स्काउट ने सबके सामने उस घटना का जिक्र किया। स्काउट का दावा था कि काजी तौकीर ने मजाक में कहा था कि बिग बॉस 20 उन्हें गंजी गुड़िया वाला टास्क देंगे। इसके साथ ही काजी द्वारा अपने टेस्टोस्टेरोन लेवल को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सवाल उठाए गए, जिसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया।

लॉलीपॉप कमेंट पर कनिका मान ने दर्ज कराई आपत्ति

इस विवाद में एक्ट्रेस कनिका मान ने भी काजी तौकीर को घेरते हुए उनकी एक और टिप्पणी उजागर की। कनिका ने दावा किया कि उन्होंने काजी को अरिश्फा खान से यह पूछते हुए सुना था कि क्या उन्हें लॉलीपॉप चाहिए। इस पर आसिफ खान समेत घर के अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई और काजी को इस तरह के अनुचित मजाक बंद करने की नसीहत दे डाली।

काजी तौकीर ने सफाई में दी नीयत की दलील

बिग बॉस 20 के घरवालों के लगातार हमलों के बाद काजी तौकीर ने अपने रवैये का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी नीयत साफ है, तो उनकी बातों का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगियों पर बेवजह मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बात को गलत तरीके से पेश करना ठीक नहीं है। इस विवाद पर सोशल मीडिया पर भी फैंस और ट्रोल्स के बीच बहस जारी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें