Bigg Boss 20: यंग डीएसए ने जीता पहला कैप्टेंसी टास्क, कनिका मान के साथ इस बात पर बढ़ा झगड़ा

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में पुणे के रैपर यंग डीएसए घर के पहले कैप्टन बन गए हैं। कप्तान बनते ही वॉशरूम से जुड़ी एक बात को लेकर उनकी एक्ट्रेस कनिका मान से तीखी बहस हो गई।
Bigg Boss 20 Update
रैपर यंग डीएसए और कनिका मान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 First Captain: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का रोमांच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। घर के अंदर प्रतिभागियों के बीच कैप्टनेंसी पाने की होड़ और आपसी तकरार अब खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही के एपिसोड में दर्शकों को इस सीजन का पहला कैप्टन मिल गया है। पुणे के येरवडा के रहने वाले फेमस रैपर और गायक यंग डीएसए, जिनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है, उन्होंने कैप्टन का टास्क जीतकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। जियो हॉटस्टार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनके पहला कैप्टन बनने की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है।

कैप्टन बनते ही कनिका मान पर भड़के रैपर

कप्तानी का ताज सिर पर सजते ही यंग डीएसए के बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिला। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस कनिका मान पर अपमान करने का आरोप लगा दिया। रैपर का दावा था कि जब कनिका मेल वॉशरूम में गईं, तो उन्होंने बाहर से काफी जोर से उनका नाम पुकारा था, लेकिन कनिका ने यंग डीएसए को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। यंग डीएसए का कहना था कि कनिका मान के इस बर्ताव से उन्हें अपना अपमान महसूस हुआ।

कनिका मान ने दिया करारा जवाब

यंग डीएसए के आरोपों पर कनिका मान भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने फौरन पलटवार किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें कैप्टन की आवाज सुनाई ही नहीं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह सिर्फ बिग बॉस 20 के घर के कैप्टन बने हैं, यहां के कोई बादशाह नहीं बन गए हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई, कनिका ने बाकी घरवालों के सामने यह भी आरोप लगाया कि यंग डीएसए ने उनसे कहा था कि जब वह वॉशरूम जाएंगे तो उन्हें अपनी मदद के लिए बुला लेंगे।

Bigg Boss 20 Update
Haiwaan Movie Review: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 'हैवान', हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल थ्रिलर को टक्कर देती है फिल्म

गुल्लू और कनिका की गहराई दोस्ती

एक तरफ जहां यंग डीएसए और कनिका मान के बीच वॉशरूम वाले मुद्दे पर जमकर बहसबाजी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ घर के अंदर नए रिश्ते भी पनपते दिख रहे हैं। शो में गुल्लू और कनिका मान की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है और दोनों की दोस्ती दिन-ब-दिन काफी गहरी होती जा रही है। पहले हफ्ते में ही बने इस तरह के माहौल ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में घर में और भी बड़े हंगामे देखने को मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com