Big Boss 20: आम्रपाली दुबे का वीडियो वायरल, 'बिग बॉस 20' के घर में बालों से जुएं निकालती आईं नजर

Bigg Boss 20 Highlight: 'बिग बॉस 20' के घर से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बालों में हाथ फेरने पर यूज़र्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Viral Video
आम्रपाली दुबे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Latest Episode: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक नए विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। शो के अंदर अपनी बेबाक शैली और रणनीति के लिए जानी जाने वाली आम्रपाली का एक हाल ही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों और ट्रोल्स के बीच बहस छिड़ गई है।

बिग बॉस के कैमरे में कैद हुई आम्रपाली की यह हरकत

सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो क्लिप में आम्रपाली दुबे घर के बाकी सदस्य आसिफ के साथ बैठकर बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों प्रतियोगी घर के अंदर की राजनीति और समीकरणों पर विस्तार से चर्चा कर रहे थे। इसी बातचीत के दौरान आम्रपाली अपने बालों में बार-बार हाथ फेरती हुई दिखाई दीं। कैमरे में कैद हुआ यह पल अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने आम्रपाली को किया ट्रोल

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई लोगों ने मजाकिया और तीखा रिएक्शन देते हुए लिखा कि वह तसल्ली से बैठकर अपने बालों से जुएं निकाल रही हैं। कुछ यूज़र्स ने तो उनका नाम तक बदलकर कमेंट करना शुरू कर दिया, जबकि अन्य ने लिखा कि वह अपने साथ घर के अंदर जुएं लेकर आई हैं। इस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Viral Video
रणवीर सिंह ने लालबागचा राजा के दरबार में लगाई हाजिरी, 'प्रलय' से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद

स्ट्रॉन्ग गेम और 20 साल के करियर का हवाला

हालांकि इन सब विवादों से हटके आम्रपाली दुबे घर के अंदर बेहद मजबूती के साथ अपना खेल खेल रही हैं। हाल ही के एपिसोड्स में उन्होंने किचन की जिम्मेदारियों से पीछे हटते हुए दूसरे प्रतियोगियों को करारा जवाब भी दिया था।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें बिग बॉस 20 शो में टिकने के लिए किसी सस्ते पब्लिसिटी या फुटेज की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह इंडस्ट्री में पिछले 20 सालों से लगातार काम कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com