Bigg Boss 20 Jennifer Winget: कलर्स टीवी पर जल्द ही बिग बॉस 20 की धूम मचने वाली है। बिग बॉस 20 में इस बार डबल ट्रबल यानी जोड़ियों का जलवा देखने मिल सकता है। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
बिग बॉस 20 के कंटेस्टे्टस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब की बार इस शो में टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अपने पति के साथ नजर आ सकती है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इस हसीना ने हाल ही में शादी की है।
टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज हसीनाओं में से एक जेनिफर विगेंट अब की बार बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, जेनिफर विंगेट इस शो में अपने पति विलियम के साथ नजर आ सकती है। इस बात का दावा एक फैन पेज के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि इस शो में जेनिफर का सामना उनके एक्स पति करण सिंह ग्रोवर से भी हो सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में जेनिफर विंगेट अपनी शादी शुदा जिंदगी के बाद अपने पास्ट में पिसना चाहती है?
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक प्राइवेट सेरेमनी में विलियम इस्माइल के साथ शादी के बंधन में बंधी। इस बात की जानकारी खुद जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर कर दी थी।
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर कभी टीवी की चर्चित जोड़ियों में शामिल थे। दोनों ने शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद दोनों के अलग होने और तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के अलगाव के बाद करण ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली। वहीं जेनिफर को भी इस रिश्ते से आगे बढ़ने में समय लगा।