मालामाल वीकली में होगी एल्विश यादव की एंट्री, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गजों के साथ करेंगे काम

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव की बहुत ही जल्द लॉटरी लगने वाली है। एल्विश यादव जल्द ही रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ मालामाल वीकली 2 में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले है।
Elvish Yadav Malamaal Weekly 2
एल्विश यादव (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Elvish Yadav Malamaal Weekly 2: बिग बॉस ओटीटी से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव के सितारे काफी बुलंदी पर नजर आ रहे है। जहां एक ओर वो टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, तो वहीं अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है।

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अब कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मालामाल वीकली 2 में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें वो परेश रावल जैसे कई दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

रितेश, परेश और राजपाल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे

रिपोर्ट्स के अनुसार, मालामाल वीकली के लिए रितेश देशमुख, एल्विश यादव, परेश रावल और राजपाल यादव के नाम तय किए गए हैं। रितेश फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं मूल फिल्म से जुड़ी परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख की तिकड़ी की वापसी इस सीक्वल को खास बना सकती है। बताया जा रहा है कि सभी प्रमुख कलाकारों की ओर से मौखिक सहमति मिल चुकी है और फिलहाल आधिकारिक तौर पर साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। एल्विश की इस फिल्म में एंट्री को उनके बॉलीवुड करियर के लिहाज से बड़ा मौका माना जा रहा है।

फैंस को किया धन्यवाद

एल्विश यादव ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है। एल्विश ने लिखा है नई फिल्म, नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठ कर आया, और आपके प्यार ने मुझे अब बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं "मालामाल" हूं। बस प्यार बनाये रखना।

बोले- बहुत कुछ सीखने का मिलेगा मौका

एल्विश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मालामाल वीकली 2 में इतने सारे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। परेश जी, राजपाल जी, रितेश भाई, रवीना मैम, शिल्पा मैम... इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं इस अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूं। बस उम्मीद है कि इनसे कुछ सीख कर आप सबको मुझ पर गर्व महसूस होगा!

टाइगर श्रॉफ के साथ भी आएँगे नजर

हालांकि मालामाल वीकली एल्विश की पहली फिल्म नहीं होगी। इससे पहले वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म में दिखायी देने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करने वाले है। साथ ही ये फिल्म अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनने जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com