सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bigg Boss 20: मस्ती, ड्रामा और तगड़े ट्विस्ट! बिग बॉस-20 में शामिल हो सकते हैं ये फेमस चेहरे

Bigg Boss 20 Expected Contestants: टेलीविजन का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है, जिसमें सलमान खान की मेजबानी और नए चेहरों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।

यति सिंह

Bigg Boss 20 Contestants List: छोटे पर्दे का सबसे फेमस और विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 20 के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अभी से ही शो के फॉर्मेट और इसमें शामिल होने वाले कलाकारों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि इस बार घर के अंदर कौन से सितारे हंगामा मचाने आ रहे हैं।

बिग बॉस 20 के नए सीजन को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के भाईजान एक बार फिर से अपनी बेबाक होस्टिंग के साथ वापसी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि अभिनेता आने वाले 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग का आगाज कर सकते हैं। शो के मेकर्स ने शो की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। सेट के निर्माण से लेकर शो की थीम तक, हर चीज को बेहद गोपनीय और बड़ी रखने की कोशिश की जा रही है ताकि दर्शकों का रोमांच पहले दिन से ही सातवें आसमान पर रहे।

ये बड़े सितारे बढ़ाएंगे घर की रौनक

शो की सफलता काफी हद तक इसके कंटेस्टेंट्स पर निर्भर करती है। यही वजह है कि मेकर्स इस बार बेहद फेमस चेहरों को अप्रोच कर रहे हैं। चर्चाओं के बाजार में जिन नामों से सबसे ज्यादा गर्म है, उनमें सोशल मीडिया के फेमस इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसु और अंजलि अरोड़ा का नाम सबसे आगे है।

फैसल शेख और जन्नत जुबैरन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

इनके साथ ही रिधिमा गुप्ता, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और अपनी अनोखी फैशन चॉइस के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद के नामों को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त खबरें चल रही हैं।

पुराने चेहरो की हो सकती है वापसी

बिग बॉस 20 के सीजन में कुछ ऐसे पुराने कलाकारों की वापसी की भी सुगबुगाहट है जो पहले भी इस स्टेज पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। आवेज दरबार और उर्फी जावेद जैसे नाम दोबारा इस सफर का हिस्सा बन सकते हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

इसके अलावा अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रूरू ठाकुर और तुषार करवार जैसे नए कलाकारों के नामों पर भी विचार किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इन नामों पर मुहर नहीं लगी है।

पिछले सीजन के विनर ने बढ़ा दी है सबकी उम्मीदें

अगर बिग बॉस के पिछले सीजन की बात करें तो गौरव खन्ना ने शानदार खेल दिखाते हुए बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनकी उस जीत ने इस शो के स्तर को और भी ऊंचा कर दिया है।

अब यह देखना होगा कि इस ऐतिहासिक 20वें सीजन में कौन सा सितारा अपने खेल और व्यक्तित्व से जनता का दिल जीतकर विजेता का खिताब हासिल करता है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से लास्ट लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है जो प्रीमियर के दिन ही साफ हो पाएगा।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब