18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे जॉली ‘एलएलबी-3’ स्टार अरशद वारसी 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 WKV: वीकेंड का वार में नहीं होंगे सलमान? अरशद वारसी 18 साल बाद करेंगे होस्ट!

Arshad Warsi: बिग बॉस 19 के कमिंग वीकेंड का वार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, सलमान खान वीकेंड का वार पर गैर मौजूद रह सकते हैं, उनकी जगह अरशद वारसी शो को होस्ट करेंगे।

अनिल सिंह

StartFragment

Arshad Warsi Will Host Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड बहुत ही स्पेशल होने वाला है। इसमें अभिनेता अरशद वारसी 18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे। इसका मतलब यह भी है कि इस बार दर्शक सलमान खान को वीकेंड के वार एपिसोड में मिस करते दिखाई देंगे।

वीकेंड के वार में अरशद वारसी ही नहीं अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे। दरअसल, दोनों स्टार यहां पर अपनी आने वाली फिल्म जॉली ‘एलएलबी-3’ का प्रचार करने पहुंचेंगे। कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया है।

बिग बॉस के घर की कचहरी संभालेंगे अक्षय

इस वीडियो में अक्षय कुमार कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस बार वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर की कचहरी वो संभालेंगे। उनके साथ होंगे सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी। वीडियो में सौरभ शुक्ला भी बतौर जज शो में शामिल होंगे, मगर ये देखना दिलचस्प होगा कि वो यहां असली-नकली जॉली की लड़ाई सुलझाएंगे या फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे।

अरशद वारसी ने साल 2006 में बिग बॉस को होस्ट किया था

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार या अरशद वारसी बिग बॉस में नजर आएंगे। अक्षय कुमार बिग बॉस के 11वें सीजन के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आए थे। वहीं अरशद वारसी इस रियलिटी शो के पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं। बिग बॉस सीजन 1 को अरशद वारसी ने साल 2006 में होस्ट किया था, तब यह सोनी चैनल पर प्रसारित होता था। पहले सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ, रूपाली गांगुली सहित कई अन्य प्रतियोगी शामिल हुए थे। सीजन 1 के विनर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय थे, जिन्हें अरशद वारसी ने अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपी थी।

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त सलमान

वीकेंड के वार में इन दोनों स्टार्स को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। सलमान क्यों इस वीकेंड नहीं दिखाई देंगे इसकी एक और वजह है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। सलमान खान लद्दाख में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। इसमें सलमान खान वर्दी पहने घायल अवस्था में दिखाई दे रहे थे। ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

EndFragment

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM