कुनका बानी सौतेली मां, तान्या ने फरहाना को मारा ताना, बिग बॉस 19 में जमकर होगा ड्रामा 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकी नीलम गिरी, गौरव खन्ना के दिल पर चली छुरियां

Bhojpuri Song: बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में नीलम भोजपुरी गाने पर कमर मटकाती नजर आई हैं। गौरव खन्ना के दिल पर छुरियां चली है। नॉमिनेशंस के बाद एविक्शन की तैयारी जोरों पर है।

अनिल सिंह

StartFragment

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 ऑन एयर होने के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सलमान खान के रियलिटी शो के इस सीजन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड भी ड्रामे से भरपूर होने वाला है। बिग बॉस ने घर के कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया है। अमाल मलिक को गाना गाना है, नीलम गिरी को भोजपुरी गाने पर डांस करना है, तो वहीं प्रणीत मोरे को स्टैंड अप कॉमेडी करनी है। सभी के लिए एक-एक टास्क रखा गया है।

बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच टेंशन बढ़ी हुई नजर आ रही थी। नॉमिनेशंस के बाद घर वालों के लिए बिग बॉस ने मजेदार नाइट का इंतजाम किया। जिसमें सभी कुछ ना कुछ परफॉर्म करते हुए नजर आए। जिसका प्रोमो आउट हुआ है। मतलब अपकमिंग एपिसोड में जमकर मस्ती देखने को मिलेगी।

भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकी नीलम

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में आप देख सकते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं अमाल मलिक को गाने का टास्क दिया गया है। प्रणीत मोरे को स्टैंड अप कॉमेडी करनी है। इस दौरान प्रणीत मोरे कुनिका को रोस्ट करते हुए नजर आए हैं, उन्होंने बताया है कि कुनिका मां नहीं सौतेली मां बन गई है।

मजेदार नाइट का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक

वीडियो में आप देख सकते हैं, कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर तंज करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। तान्या को मौका मिला तो उन्होंने कहा कि मैंने देखा फरहाना भट्ट बाथरूम में सो रही थी। बीते एपिसोड में नॉमिनेशंस की प्रक्रिया दिखाई गई थी। कंटेस्टेंट्स ने उस दौरान एक दूसरे पर खूब तानाकशी की थी। मृदुल तिवारी को कुनिका ने बिन पेंदी का लोटा बताया, तो उन्हें यह बात पसंद नहीं आई, वह नाराज होकर विरोध करते हुए नजर आए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच टेंशन देखने को मिला लेकिन अपकमिंग एपिसोड में आप एक मजेदार नाइट का मजा उठाएंगे क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स यहां परफॉर्म करते हुए नजर आने वाले हैं।

EndFragment

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें